ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

पकड़े गए 150 ‘कटियाबाज’… रात में तार फंसा चलाते थे AC, बिजली चोरी की खुली पोल

गोरखपुर जिले में बिजली चोरी का अनोखा मामला सामने आया है. यहां के रामजानकी नगर और मोती पोखरा मोहल्ले के 150 से अधिक घरों में रात के 10:00 के बाद कटिया फंसा कर धड़ाधड़ एसी चलाते थे और सुबह होने से पहले उसे निकाल देते थे. यहां के फीडर में अधिक लाइनलास के चलते बिजली विभाग के अधिकारी चिंतित थे. उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए. ऐसे में वहां के जेई ने रात में मोटरसाइकिल से सर्वे किया और कटिया लगे हुए घरों की फोटो खींची. अगले दिन भोर में विजिलेंस टीम के साथ छापेमारी कर दी. टीम ने 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. शेष की लोड और खपत की जांच बाद कार्रवाई होगी.

इस समय भीषण गर्मी और उमस के चलते लोग परेशान हैं. सभी घरों में कमरों की संख्या के अनुसार एक से पांच एसी तक लगे हुए हैं. बिल से सही तरीके से एसी चलाने पर बिजली का बिल काफी अधिक आता है. ऐसे में लोगों ने शॉर्ट कट खोज लिया और चोरी से कटिया फंसाकर डायरेक्ट एसी चलाना शुरू कर दिया. रात का खाना खाने के बाद जब लोगों को भरोसा हो जाता था कि अब बिजली विभाग की कोई जांच नहीं होगी, तब वह लोग कटिया फंसा लेते थे. उन्हें इस बात का भरोसा रहता था कि रात में कभी जांच नहीं होगी, लेकिन वहां के फीडर में लगातार हो रही लाइन लास से बिजली विभाग के अधिकारी चिंतित थे.

विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर पकड़ी बिजली चोरी

उन्हें समझ में नहीं आ रहा था क्या किया जाए. ऐसे में वहां के जेई ने रात के समय जब सर्वे किया तो पता चला कि तमाम घरों के सामने कटिया लगाई गई है और सभी घरों में एसी चल रही है. ऐसे में राप्ती नगर उपकेंद्र के जेई दिनेश जायसवाल ने सर्वे पूरा होने पर मिले तथ्यों की जानकारी अधिशासी अभियंता अविनाश गौतम को दी. ऐसे में अधिशासी अभियंता ने अधीक्षण अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह को पूरी बात बताई. उसके बाद विजिलेंस टीम को बुलाकर छापेमारी की योजना बनाई गई. भोर में 4:00 बजे विजिलेंस टीम के साथ छापेमारी की गई.

बिजली विभाग के अधिकारी ने दी जानकारी

इस दौरान तमाम घरों में चोरी की बिजली चलती हुई मिली. छापेमारी की खबर मिलते ही धड़ाधड़ लोगों ने कटिया निकालना शुरू कर दिया. इस दौरान 10 लोगों को मौके से पकड़ा गया, जिनके खिलाफ शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर किया गया. भोर में चार से सुबह छह बजे तक दो घंटे तक चले अभियान से मोहल्ले में हलचल मची रही. इस संबंध में अधीक्षण अभियंता शहर लोकेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बिजली चोरों को पकड़ा जाएगा, ताकि भविष्य में कोई बिजली चोरी करने का साहस न कर सके. लोग नियम के अनुसार कनेक्शन लेकर मीटर लगवाएं और मीटर के अनुसार बिजली बिल का भुगतान करें, तभी उसका उपयोग करें.