ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

जबलपुर के होटल में 3 जून से रुकी थी रशियन युवती, पुलिस ने वीजा – पासपोर्ट की जांच की शुरू..

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक होटल में रशियन युवती के मिलने से पुलिस विभाग सकते में आ गया। 34 वर्षीय यह युवती जबलपुर क्यों आई है ,पुलिस अभी इसकी जानकारी जुटा रही है। पुलिस को पता चला है कि यह युवती बीते एक सप्ताह से जबलपुर के एक होटल में रुकी हुई थी। पुलिस होटल के संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। जिसने की विदेशी लड़की के होटल में ठहरने की कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। माढ़ोताल थाना पुलिस ने युवती से भी पूछताछ शुरू कर दी है। युवती के पास वीजा पासपोर्ट तो है पर उसके जबलपुर आने का उद्देश्य क्या है यह फिलहाल पुलिस पता लग रही है।

माढ़ोताल थाना पुलिस का कहना है कि युवती से जब उसका नाम पूछा गया तो वह शांत रह गई। युवती ने अपने आप को उजेबिकिस्तान का रहने वाला बताया है। पुलिस होटल संचालक से भी पूछताछ कर रही है युवती के पास अभी तक जो भी दस्तावेज मिले हैं वह लीगल हैं। वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि युवती से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि वह जबलपुर क्यों आई है और उसने किन-किन लोगों से मुलाकात की है।

यह युवती 3 जून से जबलपुर के एक होटल में रुकी हुई है। युवती को इंग्लिश और हिंदी नहीं आती है, फिलहाल पुलिस अधिकारी युवती से जैसे – तैसे पूछताछ कर रहे हैं। आपको बता दें कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि आईटीआई तिराहा के पास स्थित होटल में एक विदेशी युवती 3 जून से रह रही है।