ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

टेबल पर खाने के साथ पिस्टल और कारतूस… रौब दिखाने को डाली तस्वीर, कब होंगे गिरफ्तार?

बिहार के अररिया में युवाओं में रौब दिखाने की होड़ लगी हुई है. सोशल मीडिया पर आए दिन युवा अवैध हथियारों की प्रदर्शन कर रहे हैं. इन युवकों में कानून का कोई डर नहीं दिख रहा. जिले में हथियार के साथ तस्वीर वायरल करने के मामले में कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद युवाओं में इसका क्रेज कम नहीं हो रहा है. ताजा मामला जिले के भरगामा थाना क्षेत्र का है. यहां तीन युवकों ने अवैध हथियार के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.

टेबल पर शराब पार्टी करते युवा अवैध हथियारों को थाल में सजाए बैठे हैं.सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में साफ दिख रहा है कि तीन युवक बैठे हुए हैं. उनके आगे लगे टेबल पर अंग्रेजी शराब और चखना सहित एक थाली में पिस्टल एवं 20 जिंदा कारतूस तथा एक देसी कट्टा एवं 5 जिंदा कारतूस नजर आ रहा है. फोटो वायरल होने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. तीनों युवक भरगामा थाना क्षेत्र के सिमरबनी पंचायत के रहने वाले बताए जा रहे हैं. फोटो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है.

लगातार हो रहे फोटो वायरल

बीते तीन-चार दिनों से लगातार भरगामा में कई आदतन अपराधी हथियार लहराते हुए वीडियो बनाकर तथा फोटो क्लिक करवाकर सोशल मीडिया साइट्स पर अपलोड कर रह हैं. रविवार को गोविन्द कूमत नामक युवक के फेसबुक आईडी पर अवैध देसी कट्टा लहराते हुए वीडियो वायरल किया गया था. सोमवार को संदीप सुमन नामक युवक के फेसबुक आईडी से अवैध देसी कट्टा लहराते हुए फोटो वायरल किया गया.

वहीं, बुधवार को भी किसी मनीष पासवान नामक युवक के फेसबुक आईडी से फोटो वायरल किया गया है. इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि वायरल फोटो में दिख रहे लड़के कहा के हैं. एसपी अमित रंजन ने कहा की मामला उनके संज्ञान में आया है और जल्द से जल्द युवकों की गिरफ्तारी की जाएगी.