ब्रेकिंग
Tej Pratap Yadav Controversy: पूर्व मंत्री तेज प्रताप के खिलाफ FIR दर्ज; आकाश यादव ने लगाए घर में घु... Mumbai Versova Suicide Case: मुंबई घूमने आए युवक ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान; प्रेमिका के साथ आया था... Monsoon Update 2026: देश के कई राज्यों में बढ़ा मानसून का दायरा; दिल्ली, बिहार और यूपी समेत इन राज्यो... Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का...

3 Idiots की तर्ज पर कांति बम के कॉलेज से MBA के पेपर लिक, यूनिवर्सिटी ने लगाया 5 लाख जुर्माना

एमबीए पेपर लिक मामले में BJP नेता बम के आयडलिक कॉलेज पर सख्त एक्शन लिया गया है। आयडलिक कॉलेज पर 5 लाख जुर्माने के साथ 3 साल तक एग्जाम सेंटर बनाने की रोक लग गई है। यह फैसला देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कार्य परिषद ने लिया है।

दरअसल, कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए अक्षय कांति बम के आयडलिक कॉलेज से प्रिंसिपल के रूम से फिल्म 3 इडियट की तर्ज पर एमबीए के पेपर गायब हो कर लीक हुए थे। इसी को लेकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कार्य परिषद ने कॉलेज पर 5 लाख का जुर्माना और 3 साल के लिए कॉलेज को परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाने का फैसला सुनाया है। कॉलेज के संबंध में जांच टीम जाएगी और बड़ी लापरवाही होने के कारण आगे कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच और कॉलेज प्रबंधन से यह बातें तय हो चुकी है कि लापरवाही कॉलेज की ओर से हुई थी इसमें लिप्त लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।