ब्रेकिंग
Karnataka MLC Election Results: डी.के. शिवकुमार की पहली बड़ी जीत; विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस का द... Andhra Pradesh News: चित्तूर में मेले के दौरान रोकी गई भैंस की बलि; प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से ब... PM Modi G-7 Summit 2026: फ्रांस और स्लोवाकिया की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे पीएम मोदी; मजबूत हुई ... Rahul Gandhi Birthday: राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई; जानें उनके राजनीतिक सफर... Jaisamand Lake Crisis: एशिया की दूसरी सबसे बड़ी झील में मत्स्य उत्पादन ठप; 2500 परिवारों की रोजी-रोटी... Dimple Chaudhary Controversy: फैन ने मांगी फोटो तो हरियाणवी डांसर ने दी गालियां, बीटा-2 क्षेत्र का व... Delhi Monsoon Update: दिल्ली में मानसून का इंतजार बढ़ेगा; जुलाई के पहले हफ्ते तक हो सकती है दस्तक, जा... Delayed Monsoon in Delhi: इस बार समय पर नहीं आएगा मानसून? मौसम विभाग ने गर्मी से राहत पर दिया बड़ा अप... Ram Mandir Donation Scam: करोड़ों के दान गबन का खुलासा; अयोध्या में दानपात्रों से नकदी चोरी का पूरा '... Khan Sir Controversy: पटना कोचिंग विवाद में नया मोड़; पुलिस जांच में खुलासा- 'आत्मरक्षा नहीं, दहशत फ...

Bigg Boss OTT 3 : जावेद जाफरी, अमीषा पटेल और मीका सिंह हो सकते हैं अनिल कपूर के शो का हिस्सा!

अनिल कपूर के ‘बिग बॉस ओटीटी’ की तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो गई हैं. इस साल मेकर्स, बॉलीवुड के कुछ सेलिब्रिटीज को भी जियो सिनेमा पर शुरू होने जा रहे, इस शो में शामिल करना चाहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मीका सिंह, जावेद जाफरी और अमीषा पटेल जैसे बड़े चेहरों को भी इस शो के साथ जुड़ने के लिए बिग बॉस की टीम की तरफ से संपर्क किया गया है. तो आइये जान लेते हैं कि क्या ये तीनों सच में बिग बॉस में एंट्री करने जा रहे हैं, या फिर इनका अनिल कपूर के शो में शामिल होना महज एक अफवाह है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक महीने पहले ही अमीषा पटेल को मेकर्स की तरफ से बिग बॉस में शामिल होने का ऑफर दिया गया था. लेकिन फिलहाल अमीषा की शर्तें और उनकी फीस को लेकर टीम उनसे बातचीत कर रही है. बिग बॉस ओटीटी या फिर सलमान खान का बिग बॉस इसे लेकर एक्ट्रेस थोड़ी कन्फ्यूज हैं. हालांकि बिग बॉस में शामिल होने की बात को लेकर अब तक अमीषा पटेल या जियो सिनेमा की तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं की गई है.

जावेद जाफरी होंगे बिग बॉस का हिस्सा?

जहां तक जावेद जाफरी और मीका सिंह की बात है, वे दोनों अनिल कपूर के शो का हिस्सा नहीं बनेंगे. जावेद जाफरी फिलहाल इस शो में शामिल होने के लिए उत्सुक नहीं हैं. तो मीका सिंह की बात करें तो, उनके ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ में शामिल होने की खबर सिर्फ इस शो की टीम की तरफ से किया गया पब्लिसिटी स्टंट है. मीका ‘बिग बॉस ओटीटी’ में बतौर मेहमान जरूर शामिल हो सकते हैं. लेकिन किसी भी रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने में उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है. पिछले साल मीका सिंह का खुद का शो ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ स्टार भारत पर ऑन एयर हुआ था. बिग बॉस ओटीटी फेम आकांक्षा पुरी को मीका ने अपनी ‘वोटी’ घोषित किया था. हालांकि शो के खत्म होने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए थे.