ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

रामपुर में क्रिसमस के दिन 100 लोगों का धर्मांतरण कराने की कोशिश, आरोपी पादरी पोलूस मसीह गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर (Rampur) जनपद में क्रिसमस (Christmas) के मौके पर जबरन धर्मांतरण (Conversion) का मामला सामने आया है। यहां करीब 100 लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित (Attempt to Convert 100 People) किया जा रहा था। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पादरी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर के थाना पटवाई क्षेत्र से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ने क्रिसमस के मौके पर प्रलोभन देकर लोगों को एकत्र किया है औऱ उन्हें धर्मांतरण करवा रहा है। वहीं, धर्मांतरण की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हिन्दू संगठनों के लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पादरी पोलूस मसीह को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ यूपी विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 5 (1) में मुक़दमा दर्ज किया गया है। संसार सिंह (एडिशनल एसपी) रामपुर ने बताया कि पुलिस को धर्मांतरण को लेकर सूचना मिली थी। अनुसूचित जाति के लोगों को प्रलोभन देकर धर्म बदलने के लिए कहा गया था। आरोपी पादरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। राजीव यादव नाम के शख्स की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

बता दें कि इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्रिसमस और माघ मेला में सुरक्षा इंतजामों को लेकर अफसरों को कड़े निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा है कि 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर शांति-व्यवस्था कायम रखी जाए। उन्होंने कहा कि शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने के लिए ऐसे मौकों की तलाश में रहते हैं, यह सुनिश्चित किया जाए कि क्रिसमस की आड़ में कहीं धर्मांतरण की घटना न होने पाए।