ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

रीवा में प्रेमी ने की युवती की बेरहमी से पिटाई, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के रीवा में शादी की बात पर प्रेमी इस कदर भड़क गया कि उसने प्रेमिका की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहा है। वीडियो देख लोग दहल जा रहे हैं। युवती को गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर‍ लिया है।बेरहमी से पिटाई के इस मामले में मऊगंज थाना प्रभारी श्वेता मौर्या को निलंबित कर दिया गया है। शनिवार को वीडियो सामने आया था।

मऊगंज के सब डिवीजनल पुलिस आफिसर नवीन तिवारी ने बताया कि घटना बुधवार की है। 24 साल का आरोपित युवक ढेरा गांव का रहने वाला है। 18 साल की युवती पास के ही गांव की है। युवती, युवक से मिलने आई थी। उसे डर था कि युवक कहीं शादी की बात से भविष्य में मुकर न जाए। उसने शादी की बात कही। इसी बात से आरोपित नाराज हो गया और उसे बेरहमी पीटने लगा। राहगीरों ने युवती को बचाया। डायल 100 को सूचना दी। पुलिस ने युवती को मऊगंज सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

इस मामले को पुलिस ने पहले बेहद हल्के में लिया। आरोपित को शांति भंग करने की धारा में हिरासत में लिया और रिहा कर दिया। इसके बाद पिटाई का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया तो पुलिस को अपनी गलती का एहसास हुआ। पुलिस ने वीडियो देखने के बाद आरोपित पर मारपीट व आइटी एक्ट की धाराएं बढ़ाई हैं। इसके बाद उसे वापस गिरफ्तार किया गया। प्रसारित वीडियो में युवती आरोपित का हाथ पकड़े हुए है, उससे शादी की बात कर रही है। इतने में युवक वीडियो बना रहे लोगों से कहता है कि दो मिनट के लिए वीडियो बनाना बंद करो। आरोपित युवती को थप्पड़ मारता है, फिर उसे जमीन पर पटक देता है। युवती के पैरों पर दो बार अपने पैर से जोरदार प्रहार करता है। इसके बाद पैरों से पूरी ताकत से मुंह और गर्दन पर वार करता है। पिटाई से युवती बेहोश हो जाती है।