ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

इंटर कॉलेज साइंस एग्जीबिशन प्रतियोगिता में हर्षित राजकुमार शर्मा प्रथम

वरिष्ठ लेखक, संपादक व ऑनलाइन मीडिया के प्रकाशक राजकुमार शर्मा के पुत्र तथा विल्सन कॉलेज मुंबई के ग्यारहवीं विज्ञान के छात्र हर्षित राजकुमार शर्मा ने इंटर कॉलेज साइंस एग्जीबिशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। के. एम. अग्रवाल कॉलेज कल्याण में आयोजित इस इंटर कॉलेज साइंस एग्जीबिशन प्रतियोगिता में मुम्बई, नवी मुम्बई, थाणे जिला के अनेक कॉलेज के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में हर्षित राजकुमार शर्मा ने भविष्य में आनेवाली नई तकनीक लाई-फाई (Li-Fi) के वर्किंग मॉडल को प्रदर्शित किया था। यह विज्ञान की नवीनतम तकनीक है जो बहुत ही तेजी से डाटा का स्थानांतरित करता है। इसके लिए के. एम. अग्रवाल कॉलेज कल्याण की ओर से हर्षित राजकुमार शर्मा तथा उसके सहयोगी मंथन रावले को प्रमाण-पत्र, गोल्ड़ मेड़ल तथा प्रोत्साहन राशि के रूप में दो हजार पांच सौ रूपये प्रदान किया गया।

विल्सन कॉलेज मुंबई के छात्र हर्षित राजकुमार शर्मा तथा उसके सहयोगी मंथन रावले के इस उपलब्धि के लिए जूनियर कॉलेज के उप-प्राचार्य श्रीमती स्मिता मसीह, शिक्षकगण सुश्री अदिति अडकर, डॉ जानकी उपाध्याय, श्री संतोष परब, श्रीमती उर्वशी कोर्डे, श्रीमती तुतुल अधिकारी, श्रीमती बिंदु नंबिदी, सुश्री श्रीगंधा प्रधान, श्री विवेक रामचंद्र, श्रीमती लोरेटा मैस्करेनहास आदि ने बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना किया। ज्ञात हो कि इसी प्रोजेक्ट के लिए दो दिन पूर्व भी जे.वी.एम. जूनियर कॉलेज, एरोली (नवी मुंबई) में आयोजित इंटर कॉलेज साइंस एग्जीबिशन प्रतियोगिता में हर्षित राजकुमार शर्मा को सम्मानित किया गया था।