ब्रेकिंग
Jalandhar News: जालंधर वासियों को बड़ी राहत; गुरु नानकपुरा और गढ़ा रेलवे फाटक पर बनेंगे ओवरब्रिज Sanjay Barwasni Protest: सोनीपत में जिला पार्षद का प्रदर्शन; अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे... HTET 2025 Application Correction: हरियाणा TET परीक्षा आवेदन में सुधार का मौका; 25 जून तक करें त्रुटि... Namo Bharat Corridor Haryana: हरियाणा की नई मेट्रो और नमो भारत परियोजनाओं को मिली मंजूरी; 33,000 करो... Chandigarh Education Department News: शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत; CCL प्रक्रिया हुई सरल... HBSE 10th Result Update: री-चेकिंग ने बदली किस्मत; हरियाणा बोर्ड की नई टॉपर बनी दिपांशी जैन, हासिल क... Hisar Toll Plaza Murder: हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर सनसनी; टोल टैक्स को लेकर हुए विवाद में मैनेजर की गाड... India's First Hydrogen Train: 120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन; जींद-सो... Haryana Pension News: पेंशनधारकों के लिए चेतावनी; 30 दिनों में जन्म तिथि सत्यापित न कराई तो रुक जाएग... Ambala News: मानसून से पहले अंबाला कपड़ा मार्केट में नगर निगम का 'पीला पंजा'; अतिक्रमण हटाने का बड़ा ...

अटल जी को प्रिय व्यंजन के स्टॉल लगेंगे ग्वालियर गौरव उत्सव में

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अटल जी के जन्म-दिवस पर ग्वालियर का गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इसे उत्सव की तरह गरिमामय रूप में मनाया जाये। मुख्यमंत्री चौहान निवास कार्यालय से ग्वालियर गौरव दिवस की तैयारियों संबंधी वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे।

ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि ग्वालियर के गौरव दिवस पर अटल जी को प्रिय व्यंजनों के स्टॉल विशेष रूप से लगाए जाएंगे। गौरव दिवस पर समाज-सेवा, खेल, संगीत और विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए चार विशिष्ट व्यक्तियों को ग्वालियर गौरव सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 दिसम्बर को होने वाले ग्वालियर गौरव दिवस पर शाम 7:45 बजे शहर में एक साथ दीप जला कर दीपोत्सव मनाया जाएगा। सभी नगरवासी उत्सव का आनंद ले सकें, इस उद्देश्य से यूट्यूब पर भी इसका प्रसारण होगा। ग्वालिवर के निकटवर्ती ग्राम और कस्बों से आने वाले लोगों के लिए बसों की व्यवस्था भी की जा रही है।