ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...

China Earthquake News: तिब्बत के नागचू में कांपी धरती, सैकड़ों घर जमींदोज, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

Tibet: चीन के तिब्बत क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक बेहद शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई। इस विनाशकारी प्राकृतिक आपदा में कम से कम 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 54 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उत्तरी तिब्बत के नागचू शहर में भूकंप का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है, जहां सैकड़ों मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, नागचू में 339 रिहायशी घर और जानवरों के लिए बनाए गए 20 शेड मलबे में तब्दील हो चुके हैं। फिलहाल युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है, ताकि मलबे में दबे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

राहत और बचाव में जुटे हजारों जवान, ट्रेनें रोकी गईं

आपदा के तुरंत बाद स्थानीय काउंटी के 1,600 से अधिक बचाव कर्मियों को मोर्चे पर तैनात कर दिया गया है। बेघर हुए प्रभावित परिवारों के लिए 1,000 अस्थाई आवास और लगभग 3,000 टेंट की व्यवस्था की गई है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन की तरफ से फोल्डिंग बेड, टॉर्च और गर्म कपड़े भी बांटे जा रहे हैं। तेज झटकों की वजह से इलाके के कई हिस्सों में संचार और टेलीकॉम सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का परिचालन एहतियातन रोक दिया है।

लैंडस्लाइड से नेशनल हाईवे बंद, बर्फबारी का अलर्ट

भूकंप के तेज झटकों के कारण पहाड़ों से बड़ी-बड़ी चट्टानें खिसकने और लैंडस्लाइड की कई घटनाएं सामने आई हैं। इसके चलते नेशनल हाईवे-317 का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है। प्रशासन ने इस मार्ग पर आम वाहनों की आवाजाही रोक दी है और सिर्फ एंबुलेंस, बचाव दलों व राहत सामग्री ले जाने वाले वाहनों को ही जाने की इजाजत दी है। सड़कों से मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रभावित इलाके में रुक-रुककर बर्फबारी होने की चेतावनी दी है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी रुकावट आने की आशंका है।

पिछले 5 सालों का सबसे विनाशकारी भूकंप

भूकंप विज्ञानियों और स्थानीय प्रशासन के अनुसार, यह पिछले पांच वर्षों में इस क्षेत्र में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है। यह भयानक जलजला स्थानीय समयानुसार रात 10 बजकर 33 मिनट पर आया था। भूकंप का केंद्र नागचू शहर से लगभग 191 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा में और जमीन से 18 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। नागचू अत्यधिक ऊंचाई वाला एक कम आबादी वाला क्षेत्र है, जो तिब्बत की राजधानी ल्हासा से करीब 300 किलोमीटर उत्तर में बसा हुआ है।