ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...

Bhiwani Bus Accident News: भिवानी-हांसी मार्ग पर सवारियों से भरी प्राइवेट बस पलटी, नीट छात्र समेत दो की दर्दनाक मौत और 15 घायल

भिवानी : भिवानी-हांसी मार्ग पर शुक्रवार देर शाम हांसी की ओर जा रही सवारियों से भरी प्राइवेट बस पलट गई। प्रेम नगर के पास एक छात्र गांव के चौक पर उतरना चाहता था। आरोप है कि बस चालक ने बस रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और सामने ब्रेकर आने पर बस उछलकर अनियंत्रित हो गई और वाइडर से टकराकर पलट गई।

हादसे में गांव प्रेमनगर के कोचिंग लेने वाले एक छात्र मोहित और गांव जाटू लोहारी के एक युवक की मौत हो गई व करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों को भिवानी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक मोहित नीट की कोचिंग लेने के लिए भिवानी जाता था। समाचार लिखे जाने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी थे। यात्रियों अनुसार गांव प्रेम नगर के पास पावर हाऊस के सामने एक छात्र मोहित उतरना चाहता था। जब उसने चालक से बस रोकने को कहा तो उसने इनकार कर दिया और रफ्तार तेज कर दी।

⚠️ यात्रियों ने बयां किया खौफनाक मंजर, चालक की लापरवाही पर उठे सवाल

यात्रियों ने बताया कि हादसे के समय बस सवारियों से पूरी तरह भरी हुई थीं और उसमें 15 से 20 लोग खड़े भी थे। आसपास के लोगों ने तुरंत दौड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। वहीं उसके कुछ देर बाद पुलिस ने भी मौके पर आकर पलटी हुई बस से फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।