ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...

Rewari NH 48 Accident News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, एक चालक की दर्दनाक मौत

रेवाड़ी: दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर धारूहेड़ा क्षेत्र में जंगल बेबलर के सामने देर रात दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राजस्थान के अजमेर निवासी करीब 30 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई है। वह एल्यूमिनियम प्लेट से भरे ट्रक में जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे तकनीकी खराबी के कारण खड़े रोड़ी से भरे ट्रक से उसकी गाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के परखचे उड़ गए और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

🔍 कड़ी मशक्कत के बाद केबिन काटकर निकाला गया शव, पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक की बॉडी काटकर चालक के शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया। जांच अधिकारी सतेंद्र ने बताया कि सड़क किनारे खराब ट्रक खड़ा था। उसका चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।