ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...

Jashpur News: मां ने ही बेचे दिया 3 महीने का मासूम, 1.80 लाख में पश्चिम बंगाल में बेचने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चंद पैसों के लालच में एक मां ने अपने ही तीन महीने के मासूम बच्चे का सौदा कर डाला। आरोपी मां ने बिचौलिए के माध्यम से बच्चे को पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में बेच दिया था। मामले की शिकायत मिलने के बाद कुनकुरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पश्चिम बंगाल तक दबिश दी और बच्चे को सकुशल बरामद कर सुरक्षित संरक्षण में ले लिया है। इस गंभीर मामले में पुलिस ने बच्चे की मां समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

🔍 कुनकुरी थाने में दर्ज हुई थी शिकायत, विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में की छापेमारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुनकुरी ब्लॉक कॉलोनी निवासी लक्ष्मी बाई ने 12 अगस्त 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मृत बेटे की सहवास में रहने वाली यशोदा यादव ने 18 दिसंबर 2025 को एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसे मार्च 2026 में करीब तीन माह की उम्र में बेच दिया गया। प्राथिया की शिकायत पर कुनकुरी पुलिस ने बाल न्याय अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सुकरू आलम उर्फ बंगाली और खरीदार शेख अलविन तक पहुंचकर कड़ी पूछताछ की।

💰 1.80 लाख में खरीदकर बेटी को सौंपा गया था बच्चा, मां सहित पांचों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में मुख्य खरीदार शेख अलविन ने खुलासा किया कि उसने मार्च 2026 में यशोदा यादव के बच्चे को 1 लाख 80 हजार रुपए में खरीदा था और बाद में उसे अपनी बेटी को सौंप दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को लालपुर भीमचक गांव से सकुशल रेस्क्यू किया। इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बच्चे की मां यशोदा यादव, बिचौलिए सुकरू आलम उर्फ बंगाली, खरीदार शेख अलविन, निर्मला तिर्की और फूलकुंवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की विस्तृत कानूनी कार्रवाई कर रही है।