ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला

Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

गुलाबी नगरी के नाम से मशहूर राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ मुरलीपुरा इलाके में सीकर रोड पर स्थित खेतन चौराहे के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भयानक टक्कर की वजह से दो कार, एक स्कूटी और एक बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के दौरान बाइक पर अपने बेटे के साथ जा रही एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका बेटा और स्कूटी सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

⚡ सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ खौफनाक मंजर, अस्पताल ले जाते समय महिला ने तोड़ा दम

इस पूरी दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह बेकाबू बस ने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारी। इस चपेट में बाइक सवार मां-बेटे भी आ गए। हादसे में भगत ढाणी निवासी 49 वर्षीय तुलसी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल ले जाते समय रास्ते नहीं ही दम तोड़ दिया। वहीं, उनके बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

🚓 आरोपी बस चालक गिरफ्तार, बस के खिलाफ पहले से दर्ज हैं 13 चालान

घटना की सूचना मिलते ही मुरलीपुरा थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को थाने ले आई। गुस्साए स्थानीय लोगों ने मौके पर ही आरोपी बस चालक राकेश कुमार को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जांच में यह भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी की इस बस के खिलाफ ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से जुड़े 13 चालान पहले से ही लंबित हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।