Pathankot Road Accident: पठानकोट में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता और आंगनवाड़ी वर्कर की मौत
पठानकोट से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाँव रायपुर कथलौर के रहने वाले तरसेम लाल ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उनका 33 वर्षीय बड़ा बेटा मुकेश कुमार पठानकोट की सब्जी मंडी में फ्रूट की फड़ी लगाने का काम करता था। रोज की तरह वह सुबह करीब 4 बजे अपने घर से पड़ोसी पिंकल गुप्ता (52) के मोटरसाइकिल पर सवार होकर पठानकोट के लिए निकले थे। सुबह करीब 6 बजे उनके पास फोन आया कि उनके बेटे मुकेश कुमार का हाइडल नहर के पास टाटा मोटर वर्कशॉप के सामने एक्सीडेंट हो गया है।
🏥 सिविल अस्पताल पहुँचाए गए शव, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
सूचना मिलते ही पिता तरसेम लाल और उनके साथ अन्य रिश्तेदार तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने देखा कि मुकेश कुमार और पिंकल गुप्ता दोनों के शव सड़क पर पड़े हुए थे और उनका मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था।
-
हादसे की वजह: परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात वाहन के चालक ने बेहद तेज रफ्तार, गलत दिशा और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनके मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
-
पुलिस की कार्रवाई: घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर 112 हेल्पलाइन की गाड़ी पहुँची, जिनकी मदद से दोनों के शवों को सिविल अस्पताल पहुँचाया गया। सुजानपुर थाने की पुलिस ने मृतक के पिता के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।