ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...

Mata Tekri Dewas: शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस का शिकंजा, तीन बदमाश गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के देवास में शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान माता टेकरी पर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) गजेन्द्र सिंह वर्धमान व नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने माता टेकरी और आसपास के क्षेत्रों में अवैध पार्किंग, रास्ता रोककर व्यवधान उत्पन्न करने और शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 शातिर और आदतन अपराधियों को धर दबोचा है।

🔍 अपराधियों पर शिकंजा: तीनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं कुल 13 गंभीर आपराधिक मामले

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भोला उर्फ गोला (निवासी जबरन कॉलोनी), मोहसिन उर्फ गोलू (निवासी वासुदेवपुरा) और सतीश (निवासी बिहारीगंज) शामिल हैं। इन तीनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व से विभिन्न थानों में मारपीट, बलवा, जुआ, एनडीपीएस एक्ट, लज्जा भंग और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर धाराओं के कुल 13 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

🛡️ देवास पुलिस की आमजन से अपील: शांति व्यवस्था बनाए रखने में दें सहयोग

देवास पुलिस ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि धार्मिक आयोजनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। यदि किसी भी व्यक्ति को कोई अवैध वसूली, हुड़दंग या संदिग्ध गतिविधि नजर आए, तो तुरंत इसकी सूचना डायल-112 पर दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।