ब्रेकिंग
Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ...

Morena Police Mystery: मुरैना में तेज रफ्तार कार कंटेनर में घुसी, तलाशी में पिस्टल और 41 लाख रुपए देख उड़े पुलिस के होश

मुरैना। नेशनल हाईवे-44 पर हुए एक सड़क हादसे ने उस वक्त बड़ा सनसनीखेज मोड़ ले लिया, जब दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी के दौरान पुलिस को पिस्टल, धारदार हथियार और लाखों रुपये की भारी भरकम नकदी मिली। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरियर चौराहे पर स्थित फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही गश्त कर रही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

🧳 कार से 41 लाख कैश, पिस्टल और धारदार हथियार बरामद: भोपाल के निकले चारों घायल

दुर्घटना के बाद जब पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार की सघन तलाशी ली, तो उसके अंदर से एक पिस्टल, धारदार हथियार और लगभग 41 लाख रुपये की भारी नकदी बरामद हुई।

इतनी बड़ी मात्रा में कैश और अवैध हथियार मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्राथमिक तफ्तीश में सामने आया है कि चारों युवक भोपाल के रहने वाले हैं और उनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। ये सभी राजस्थान के धौलपुर की ओर से ग्वालियर की तरफ जा रहे थे। इस बरामदगी ने हादसे की जांच का पूरा रुख ही बदल दिया है।

🚨 प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर: पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

घटनाक्रम की जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने बताया, “हादसे का स्थल सिटी कोतवाली क्षेत्र में आता है।

रात में गश्त के दौरान पॉइंट मिलते ही हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से लॉक्ड और क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों घायलों को सुरक्षित निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया। कार से अवैध हथियार और संदिग्ध सामान बरामद कर जांच शुरू कर दी गई है।”

🕵️‍♂️ शातिर आरोपियों ने पुलिस को बताए फर्जी नाम-पते: जांच में जुटी क्राइम ब्रांच

मामला उस समय और ज्यादा संदिग्ध हो गया जब अस्पताल में भर्ती घायलों से पूछताछ की गई और उनके द्वारा दी गई नाम-पते की जानकारी पूरी तरह से फर्जी पाई गई।

एएसपी सुरेंद्र सिंह डाबर ने बताया, “बड़ी मात्रा में नकदी और हथियार मिलने के बाद पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम और हथियार कहां से लाए जा रहे थे और इनका इस्तेमाल किस वारदात में होना था। युवकों के पिछले मूवमेंट, कार के रजिस्ट्रेशन और आपराधिक बैकग्राउंड की गहन जांच की जा रही है।”