ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर

CG Congress: फूलोदेवी नेताम के डिनर से गरमाई सियासत, क्या छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस (Chhattisgarh Congress) में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शुक्रवार की रात राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम की ओर से राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के लिए आयोजित डिनर ने सियासी हलकों में नई अटकलों को जन्म दे दिया है। भले ही इसे राज्यसभा सदस्य बनने के बाद का एक औपचारिक ‘कर्टसी डिनर’ (Courtesy Dinner) बताया जा रहा हो, लेकिन इसके समय और इसमें शामिल होने वाले नेताओं को देखते हुए इसके गहरे राजनीतिक मायने भी तलाशे जा रहे हैं।

मंच पर जुटेंगे दिग्गज नेता, फूलोदेवी नेताम भी दावेदार!

जानकारी के अनुसार, इस खास डिनर में कांग्रेस के कई बड़े चेहरे शामिल होंगे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। लंबे समय बाद पार्टी के कई प्रभावशाली नेताओं का एक साथ एक मंच पर जुटना स्वाभाविक रूप से चर्चा का विषय बन गया है। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने हाल ही में अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे किए हैं। संगठन में सामान्यतः प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का ही माना जाता है, इसलिए अब नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच फूलोदेवी नेताम का नाम भी संभावित दावेदारों में लिया जा रहा है, जिससे इस डिनर को ‘डिनर डिप्लोमेसी’ के रूप में देखा जा रहा है।

दीपक बैज को दोबारा जिम्मेदारी या मिलेगा नया चेहरा?

कांग्रेस के एक वर्ग का मानना है कि संगठन की मजबूती को देखते हुए पार्टी नेतृत्व मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij) पर ही दोबारा भरोसा जता सकता है। वहीं, पार्टी के भीतर ऐसे नेताओं की भी कमी नहीं है जो संगठन में नए नेतृत्व की संभावना देख रहे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singh Deo) समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम भी संभावित अध्यक्षों की सूची में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

डिनर के बाद के राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी नजरें

हालांकि, आधिकारिक तौर पर कांग्रेस की ओर से इस आयोजन को पूरी तरह शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है। लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे समय में जब संगठनात्मक बदलाव की चर्चाएं जोरों पर हों, तब वरिष्ठ नेताओं की यह अहम बैठक कई बड़े संकेत दे सकती है। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि इस डिनर के बाद पार्टी के भीतर क्या नई राजनीतिक हलचल देखने को मिलती है और प्रदेश अध्यक्ष के सवाल पर शीर्ष नेतृत्व आगे क्या अंतिम फैसला करता है।