ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर

Bilaspur Crime News: बलौदाबाजार के ट्रैफिक SI की पत्नी की शिवनाथ नदी में मिली लाश, 3 दिन से थी लापता

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां एक पुलिस अधिकारी की पत्नी का शव शिवनाथ नदी में मिला है। सूत्रों के मुताबिक, महिला पिछले तीन दिनों से लापता थी, लेकिन अब पुलिस ने नदी से उसका क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। मृतका के पति सब-इंस्पेक्टर (SI) हैं और वर्तमान में बलौदाबाजार यातायात थाने में पदस्थ हैं। शुरुआती जांच में यह पूरा मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी एंगल्स से घटना की बारीकी से जांच कर रही है।

लावारिस स्कूटी से पुलिस को मिला अहम सुराग

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है। बुधवार को पुलिस को मोहभट्ठा के पास एक लावारिस स्कूटी खड़ी हुई मिली थी। पुलिस ने जब स्कूटी के नंबर के आधार पर मामले की जांच की, तो मृतका के भाई से संपर्क हुआ। पूछताछ में भाई ने बताया कि उसने वह स्कूटी अपनी बहन प्रीति को दे रखी थी। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ी।

पति-पत्नी के बीच चल रहा था लंबे समय से विवाद

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान 43 वर्षीय प्रीति जॉन के रूप में हुई है, जिनके पति प्रियेश जॉन बलौदाबाजार जिले में ट्रैफिक थाना प्रभारी (SI) हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिस वजह से दोनों काफी समय से अलग-अलग रह रहे थे।

3 दिन से लापता थी महिला, परिवार ने नहीं दी कोई जानकारी

लावारिस स्कूटी मिलने के बाद पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि प्रीति पिछले तीन दिन से लापता है। इस पर पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर महिला की सरगर्मी से तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पुलिस को बेलटुकरी-पथर्रा घाट के पास शिवनाथ नदी में महिला की लाश तैरती हुई मिली। इस पूरे मामले में सबसे हैरानी की बात यह है कि तीन दिन तक लापता रहने के बावजूद किसी भी परिजन ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई थी। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के संदेह पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।