ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...

Dinanagar Shocking Case: घर में अकेला पाकर मासूम को बनाया शिकार; पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ की कार्रवाई

गुरदासपुर: दीनानगर इलाके के एक गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 80 साल के एक बुजुर्ग पर 8 साल के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। इस शर्मनाक घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

🏠 घर में अकेला पाकर की शर्मनाक हरकत

दीनानगर थाने के एसएचओ सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से मिली शिकायत के अनुसार, बच्चा घर पर अकेला था। उसी समय बिशन सिंह (80) नाम का व्यक्ति घर में दाखिल हुआ और उसने बच्चे के साथ गलत हरकत की। जब बच्चे की मां घर पहुंची, तो आरोपी घबरा गया और बच्चे व उसकी मां को धक्का देकर मौके से फरार हो गया।

⚖️ पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और पूरे मामले की बारीकी से जांच की। पुलिस ने आरोपी बिशन सिंह के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।