ब्रेकिंग
Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग...

Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हुए सवाल

ग्वालियर: शहर में सड़क निर्माण की सुस्ती और अव्यवस्थाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चेतकपुरी रोड और सिंहपुर रोड की सुर्खियों के बाद अब हाउसिंग बोर्ड द्वारा ‘चंबल कॉलोनी’ में बनाई जा रही सड़क का मामला चर्चा में है। यहाँ सड़क के बीचों-बीच कई पेड़ खड़े हैं, जिससे वाहन चालकों के लिए आवागमन एक बड़ी चुनौती बन गया है।

⚠️ दिन में दुश्वारियां, रात में जानलेवा हादसा

थाटीपुर पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत लगभग 500 मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। स्थिति यह है कि पेड़ों को शिफ्ट किए बिना ही ठेकेदार ने सड़क के बीचों-बीच जीएसबी (GSB) की परत बिछा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में तो जैसे-तैसे वाहन निकल भी जाएंगे, लेकिन रात के अंधेरे में इन पेड़ों से टकराकर 100 प्रतिशत हादसे होने की आशंका बनी हुई है।

🌳 हाई कोर्ट में मामला, इंजीनियरों की मजबूरी?

इस सड़क निर्माण को लेकर हाउसिंग बोर्ड के इंजीनियरों का तर्क है कि ‘थाटीपुर पुनर्घनत्वीकरण प्रोजेक्ट’ को लेकर हाई कोर्ट में जनहित याचिका लंबित है, जिसमें पेड़ों के ट्रांसप्लांट और हरियाली को लेकर सुनवाई होनी है। इसी कारण वे पेड़ों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं कर रहे हैं। जब तक कोर्ट का कोई स्पष्ट आदेश नहीं आता, तब तक पेड़ों को काटने या हटाने का कार्य रोक दिया गया है।

🛣️ क्या है भविष्य की योजना?

हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री राजेंद्र तिवारी ने बताया कि फिलहाल सड़क के एक हिस्से पर सीवर और पानी की लाइन बिछाई गई है और जीएसबी डालकर भराव किया गया है ताकि बारिश में मिट्टी सेटल हो जाए। उनका कहना है कि बारिश के बाद ही फाइनल परत बिछाने का काम किया जाएगा और पेड़ों के संबंध में हाई कोर्ट के निर्देशानुसार ही अगली कार्रवाई होगी।