ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

Damoh Road Accident: भागकर शादी करने की हड़बड़ी में मातम; कार हादसे में प्रेमी समेत 3 की मौत, प्रेमिका गंभीर

दमोह: दमोह-जबलपुर हाईवे पर शुक्रवार शाम एक ऐसा हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसने प्रेम विवाह के सपने को पल भर में राख कर दिया। कटनी से प्रेमिका को लेकर सागर लौट रहा परिवार तेज रफ्तार का शिकार हो गया। जबेरा थाना क्षेत्र के पुरेनहाऊ गांव के पास हुई इस भीषण टक्कर में प्रेमी अखिलेश प्रजापति, उसकी मां सोना प्रजापति और मामा नत्थू प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई।

📱 सोशल मीडिया से प्यार और शादी की जल्दबाजी

पुलिस जांच में सामने आया है कि कटनी निवासी 20 वर्षीय रीना साहू और सागर के अखिलेश प्रजापति के बीच सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। अलग-अलग समाज से होने के कारण उन्होंने भागकर शादी करने की योजना बनाई। अखिलेश अपनी मां और मामा को साथ लेकर कार से कटनी पहुंचा और रीना को अपने साथ ले आया। कार में शादी का सारा सामान और लाल चुनरी भी रखी थी, जो उनके अटूट इरादों को दर्शा रही थी।

🏎️ रफ्तार का कहर और बस से टक्कर

पुलिस का अनुमान है कि परिवार को लड़की के परिजनों द्वारा पकड़े जाने का डर था, जिसके कारण कार की रफ्तार बेहद तेज थी। इसी घबराहट और हड़बड़ी में पुरेनहाऊ गांव के पास कार सामने से आ रही बस से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद रीना और ड्राइवर राशिद खान को बाहर निकाला, जिन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

⚖️ परिजन बोले- ‘शिकायत किससे करें, वो तो चला गया’

हादसे के बाद पुलिस ने जब रीना के परिजनों से लड़के के परिवार पर केस दर्ज करने को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने बेहद भावुक होकर कहा, “लड़की अपनी मर्जी से गई थी। अब जिससे शिकायत करनी थी, वही इस दुनिया में नहीं रहा, तो केस किस पर करें?” पुलिस अधीक्षक (SP) आनंद कलादगी ने पुष्टि की है कि युवती बालिग है और उसने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।