ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... कांवड़ सेवा से समाज में सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना मजबूत होती है : Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...

NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद: जिले के विजयनगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र जतिन ने परीक्षा से महज दो दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना प्रताप विहार सेक्टर-9 स्थित ए ब्लॉक की है। मृतक छात्र जतिन की 21 जून को परीक्षा होनी थी, लेकिन उससे पहले ही उसने जीवन समाप्त कर लिया।

🎥 वीडियो में क्या कहा छात्र ने?

आत्महत्या से पूर्व जतिन ने 1 मिनट 4 सेकंड का एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें वह स्पष्ट रूप से कहता नजर आया कि उसे NEET परीक्षा को लेकर कोई तनाव नहीं है। वीडियो में उसके कमरे में लगा फंदा भी दिखाई दे रहा है। पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है और वह इस डिजिटल साक्ष्य की बारीकी से जांच कर रही है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

🔎 पुलिस की कार्रवाई और जांच

एसीपी उपासना पांडे के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही विजयनगर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। कमरे में छात्र का शव फर्श पर मिला और पंखे से बंधा फंदा टूटा हुआ था। छात्र के परिवार में माता-पिता और एक छोटी बहन है। फिलहाल परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि छात्र ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया।