ब्रेकिंग
Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड West Bengal News: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट के बाद सेवा दे रहे अधिकारियो... Giridih News: दिलीप दास हत्याकांड की जांच तेज, कबरीबाद माइंस पहुंची FSL की टीम, जुटाए साक्ष्य

Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम ने ली करवट, बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए नई एडवाइजरी जारी

हिसार : हरियाणा में आज सुबह मौसम में अचानक बदलाव हुआ, जिसके चलते हिसार और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर मदन लाल खिचड़ ने बताया कि आज हरियाणा के विशेषकर पश्चिमी और दक्षिण हरियाणा में बारिश हुई है और आज रात को भी प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है।

🌦️ 13 मई तक बारिश के आसार, फिर बढ़ेगा तापमान

उन्होंने कहा कि कल भी उत्तरी हरियाणा सहित प्रदेश के ज़्यादातर क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं, जबकि 13 मई को कुछेक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि 14 मई से मौसम आमतौर पर शुष्क हो जाएगा, जिसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

🌾 किसानों के लिए अलर्ट: नरमा की बिजाई रोकें, अनाज ढक कर रखें

किसानों के लिए सलाह है कि अभी नरमा की बिजाई का समय चल रहा है, इसलिए अगले दो दिनों तक बिजाई रोक दें। उन्होंने कहा कि तूड़ी या अनाज खुले में पड़ा है तो उसे अच्छी तरह ढक कर रखें। यह बारिश उगी हुई नरमा और कपास की फसलों के लिए बहुत फायदेमंद रहेगी। साथ ही बिजाई के लिए तैयार खेतों में नमी संचित होने से भी किसानों को लाभ मिलेगा।