ब्रेकिंग
Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रह... MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर... Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत क... Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद... Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि...

Nagpur Fire News: नागपुर में आग का तांडव; गोदाम में भीषण आग से 400 से ज्यादा गाड़ियां जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में भीषण गर्मी की वजह से आग लगने की घटना बढ़ती जा रही है. गुरुवार दोपहर खैरी गांव स्थित पुरानी कारों के गोदाम में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया और करीब 400 से अधिक पुरानी कारें, स्पेयर पार्ट्स, टायर और अन्य सामान जलकर राख हो गए. आग इतनी भयानक थी कि कई किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देता रहा. इस हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार यह गोदाम नागपुर ग्रामीण क्षेत्र के खैरी-कन्हान मार्ग स्थित तारानगर मोहल्ले में है, जहां मनोज नागदेवे और उनके सहयोगियों द्वारा पुरानी कारों का कारोबार किया जाता है. गोदाम में मरम्मत की गई सेकेंड हैंड कारों के अलावा खराब वाहनों के स्पेयर पार्ट्स, टायर और अन्य ज्वलनशील सामग्री बड़ी मात्रा में रखी गई थी.

इलाके में मच गई अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर अचानक गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया. कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैल गई और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत बाहर निकलकर दमकल विभाग को सूचना दी. आग की लपटें और घना धुआं देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया.

घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

कामठी, येरखेड़ा और नागपुर महानगरपालिका से करीब 15 दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया. दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक गोदाम में खड़ी अधिकांश गाड़ियां पूरी तरह जल चुकी थीं.

गोदाम में कैसे लगी आग?

शुरूआती जांच में सामने आया कि भीषण गर्मी और ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैली. आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने में जुटी हैं. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.