ब्रेकिंग
JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... कांवड़ सेवा से समाज में सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना मजबूत होती है : Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां

Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ का हेलीकॉप्टर कल्याण के पास खराब मौसम और तेज आंधी-तूफान में फंस गया. स्थिति को देखते हुए पायलट ने सूझबूझ और सतर्कता का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित तरीके से मुंबई के जुहू एयरपोर्ट पर वापस उतार लिया. हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं.

तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते पायलट ने एहतियातन उड़ान आगे जारी नहीं रखने का फैसला किया और हेलीकॉप्टर को तुरंत मुंबई की ओर मोड़ दिया.

जानकारी के अनुसार, एकनाथ शिंदे मुंबई के महालक्ष्मी हेलीपैड से कल्याण के आगे मुरबाड में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में मौसम अचानक बिगड़ गया, जिसके बाद हेलीकॉप्टर को वापस लौटाना पड़ा.

आखिर हुआ क्या था?

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुरुवार को तय दौरे पर निकले थे. उन्होंने मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स के हेलीपैड से हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी. एकनाथ शिंदे का दौरा कल्याण और मुरबाद इलाकों के लिए तय किया गया था. पहले तो सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन हेलीकॉप्टर कल्याण इलाके के पास पहुंचा और अचानक कुदरत का कहर देखने को मिला.

जब हेलीकॉप्टर हवा में था, तभी कल्याण इलाके में अचानक हवा के तेज झोंके आने लगे. इस हवा की स्पीड इतनी तेज थी कि हेलीकॉप्टर उसमें फंस गया. ऐसे मुश्किल हालात में हेलीकॉप्टर को कंट्रोल करना मुश्किल था.

लेकिन, हेलीकॉप्टर के पायलट ने अपनी पूरी स्किल का इस्तेमाल किया और तुरंत हेलीकॉप्टर को तूफान के असर से दूर ले गया. बिना कोई रिस्क लिए पायलट ने हेलीकॉप्टर को जुहू एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया और वहां बहुत सुरक्षित लैंड किया.

हेलीकॉप्टर में कौन-कौन था?

इस सफर के दौरान डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे के साथ उनका खास काफिला भी था. हेलीकॉप्टर में उनके पर्सनल असिस्टेंट प्रभाकर काले, चीफ पब्लिक रिलेशन्स ऑफिसर विनायक पत्रुडकर, OSD राजपूत और चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर समेत कुल 8 लोग सवार थे. कुछ देर के लिए सभी खतरे में थे, लेकिन लैंड करने के बाद सभी ने राहत की सांस ली.

अच्छी बात यह रही कि इस घटना में डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे समेत हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी ऑफिसर और स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित हैं. जुहू एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद सभी की जांच की गई. हालांकि खराब मौसम की वजह से कुछ देर के लिए दौरा रुका रहा, लेकिन शिंदे की सुरक्षा की खबर सुनकर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है.