ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल

Haryana Politics: नगर निगम चुनाव से तय होगी प्रदेश की सियासी दिशा; भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान

सोनीपत: सोनीपत में नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। कांग्रेस ने भी चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सोनीपत में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद राज बब्बर पहुंचे, जहां दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। हुड्डा ने सोनीपत की जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि ये चुनाव आने वाले समय की राजनीति की दिशा तय करेंगे।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। महिलाएं, व्यापारी और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध और रंगदारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। किसानों के मुद्दे पर हुड्डा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार की नई नीतियों ने किसानों की परेशानियां बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने मेरा फसल मेरा ब्यौरा और मंडियों में बायोमेट्रिक एंट्री व्यवस्था को किसान विरोधी बताया।

कांग्रेस नगर निगमों में भ्रष्टाचार पर लगाएगी रोक

हुड्डा ने कहा कि नगर निगम चुनाव सिर्फ स्थानीय चुनाव नहीं बल्कि हरियाणा की राजनीतिक दिशा तय करने वाले चुनाव हैं। उन्होंने दावा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो नगर निगमों में भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाएगी। पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी की विचारधारा में विश्वास करती है और किसी भी प्रकार की हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा करती है।

वहीं पंजाब में हुए बम धमाकों और मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बीजेपी पर लगाए गए आरोपों को लेकर हुड्डा ने कहा कि इस पूरे मामले की पंजाब सरकार को गंभीरता से जांच करवानी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की सरकार बनने के बाद हो रही हिंसा पर फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद राज बब्बर ने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है। इस तरह की हिंसा नहीं होनी चाहिए।