ब्रेकिंग
Chandranath Murder Case: यूपी की ओर मुड़ी जांच की आंच; संभल और बदायूं में बंगाल पुलिस की छापेमारी, द... Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर यू-टर्न लेगा मौसम; अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट, बिहार में ओलावृष्टि... Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ...

Hamidia Hospital Shooting Case: हमीदिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी शाजिब की जमानत याचिका खारिज; कोर्ट ने दी बड़ी दलील

भोपाल। बहुचर्चित हमीदिया अस्पताल गोलीकांड मामले में आरोपित शाजिब खान को अदालत से राहत नहीं मिली है। सेशन जज प्रवीण पटेल की अदालत ने उसकी जमानत याचिका निरस्त कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने जमानत देने से इंकार किया।

अस्पताल पहुंचकर की थी फायरिंग

बता दें कि शाजिब खान पर आरोप है कि उसने अपने साथी शादाब गेट व अन्य के साथ मिलकर पहले अशोकागार्डन क्षेत्र में बदमाश लल्लू रईस के बेटे पर गोली चलाई थी। इस हमले में उसका बेटा इमरान घायल हुआ था। हमलावरों ने घायल इमरान का पीछा करते हुए हमीदिया अस्पताल परिसर में भी गोलियां चलाई थीं, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई थी। इसके बाद दोनों आरोपित हमीदिया अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान फिर से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया।

सभी आरोपित हैं आदतन अपराधी

जानकारी के अनुसार मामले में आरोपित शादाब समेत उसके सभी साथी आदतन अपराधी हैं । आरोपित शादाब पर 18, अनस पर 1, अल्लू परवेज 6, गुड्डू स्टेशन 6 केस हैं। बदमाशों ने सवा घंटे में कई स्थानों पर फायरिंग करते हुए दहशत फैलाने का प्रयास किया था।

पुलिस के मुताबिक हमीदिया गोलीकांड में मुख्य रूप से शादाब गेट और शाजिब खान आरोपित हैं। वहीं अशोकागार्डन गोलीकांड में इनके अलावा अल्लू परवेज, गुड्डू स्टेशन, अनस कुरैशी, आसिफ कौआ और आकाश राजपूत के नाम भी सामने आए थे। फिलहाल इस मामले में अल्लू परवेज, शादाब गेट, शाजिब खान और गुड्डू स्टेशन न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं, जबकि अन्य आरोपितों को पहले ही जमानत मिल चुकी है।