ब्रेकिंग
MP Pulse Production: मध्य प्रदेश बनेगा दालों का हब; मोहन यादव सरकार ने बनाया दलहन उत्पादन का मेगा प्... Damoh News: बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर भागा ड्राइवर; अंधेरे में ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, पेट के... Morena News: मुरैना SP के ट्रांसफर के बाद मची अफरातफरी; कार और झोले में भरकर बंगले पहुँचाई जा रही फा... Barwani Weather Update: बड़वानी में बदला मौसम का मिजाज; तेज हवा के साथ बारिश, वेयर हाउस के बाहर रखा ... MP News: मुरैना में शिक्षा के मंदिर में अवैध शराब का धंधा; ASP नेता के स्कूल में छापेमारी, भारी मात्... Narsinghpur Accident: नरसिंहपुर में मजदूरों पर गिरा भारी-भरकम DDS टैंक; दो की दर्दनाक मौत, फैक्ट्री ... शिवपुरी न्यूज़: 'न भगवान रहेंगे, न कसम खानी पड़ेगी', बार-बार की कसमों से तंग युवक ने कुएं में फेंकी ... Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर के बेहतर प्रबंधन के लिए बनेंगे 5 नए न्यास; प्रबंध समिति की बैठक ... Lokayukta Raid: 80 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए तीन बाबू; लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से मचा ह... Relationship Murdered: रिश्ते हुए शर्मसार! फूफा ने भतीजी के साथ किया गलत काम; 5 माह की गर्भवती हुई म...

Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश के आसार; यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, जानें एमपी-राजस्थान का हाल

देश के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर भारत, पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से देशभर में मौसम अस्थिर बना हुआ है. वहीं दिल्ली में आज बारिश की संभावना जताई गई है.

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 4 मई को दिल्ल-एनसीआर में हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है. आईएमडी के अनुसार 6 मई को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है. हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं.

यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट

यूपी में मौसम ने यू-टर्न ले लिया है. आज प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. IMD ने अगले 5 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान जताया है. कल लखनऊ और कानपुर सहित 22 जिलों में तेज आंधी के बाद बारिश हुई थी. संभल में कल 130 एमएम बारिश दर्ज की गई थी

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार और झारखंड में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. बिहार के पटना, दरभंगा, भागलपुर सहित कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. कल भी पटना सहित कई जिलों में बारिश हुई थी. बिहार में 6 मई तक भारी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. वहीं झारखंड के दुमका और देवघर सहित कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

एमपी में भी होगी बारिश

एमपी में भी आज बारिश होगी. मौसम विभाग ने 39 जिलों के लिए आंधी और बारिश अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार राज्य में अगले 4 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत रहेगी. वहीं आज राजस्थान के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

यहां होगी बर्फबारी

वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 8 मई तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताई है. ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तेज बारिश और आंधी चलने का अनुमान है.