ब्रेकिंग
Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को ... Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश... Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युव... Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अ... Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच ... Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोप... Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़... Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ... Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ ...

Surajpur Crime News: सूरजपुर में युवक को बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा; युवती से बातचीत करने पर परिजनों ने पार की दरिंदगी की हदें

सूरजपुर: जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को घर बुलाकर कुर्सी पर बैठाया गया और फिर बेल्ट से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस भी मामले में संज्ञान लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है. यह घटना जयनगर थाना क्षेत्र के सिलफिली मदनपुर की बताई जा रही है.

युवती से फोन पर बात करने का है मामला

पुलिस के मुताबिक, मार खाने वाला युवक मैनपाट का रहने वाला है. केनापारा में किराए के मकान में रहकर ड्राइवर का काम करता था. बताया जा रहा है कि युवक को किसी माध्यम से एक युवती का मोबाइल नंबर मिला, जिसके बाद वह उससे फोन पर बातचीत करने लगा. जब इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को हुई, तो उन्होंने इसका विरोध किया.

घर बुलाकर की पिटाई

आरोप है कि युवती के भाई ने युवक को फोन कर अपने घर बुलाया. जैसे ही युवक वहां पहुंचा, उसे जबरन कुर्सी पर बैठाया गया और बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई की गई. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की जा रही है और उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने संज्ञान लिया है. पीड़ित की पहचान कर उसका मुलाहिज़ा कराया गया है. शिकायत दर्ज कर ली गई है– अभिषेक पैकरा, एसडीओपी, सूरजपुर

पुलिस ने बताया कि FIR दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.