ब्रेकिंग
Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को ... Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश... Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युव... Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अ... Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच ... Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोप... Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़... Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ... Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ ...

Bhopal Crime News: भोपाल में बीटेक छात्र से घर में घुसकर लूट; मारपीट के बाद लैपटॉप और मोबाइल छीन ले गए बदमाश

भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक बीटेक छात्र के घर में घुसकर उससे मारपीट की और लैपटॉप छीनकर भाग गए। साथ ही छात्र को पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घबराकर छात्र तीन दिनों तक घर में ही कैद रहा और डरकर शिकायत नहीं की। वहीं अगले दिन जब स्वजनों को पूरी बात बताई तो उनके समझाने पर बागसेवनिया थाने में शिकायत की।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, नर्मदापुरम जिले के ग्राम मछेरा कलां निवासी 21 वर्षीय ओम पटेल भोपाल के शिक्षक कांग्रेस कालोनी में किराए से रहकर एलएनसीटी कालेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। 26 अप्रैल की शाम करीब 6:20 बजे वह अपने कमरे में मौजूद था, तभी तीन-चार युवक जबरन अंदर घुस आए। इनमें मिलन चौधरी और राज पटेल को वह पहले से जानता था।

आरोप है कि मिलन का ओम के बड़े भाई से पैसों का लेन-देन है। इसी बात को लेकर आरोपित गाली-गलौज करने लगे और भाई के बारे में पूछताछ की। विरोध करने पर सभी ने मिलकर ओम के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और उसका लैपटॉप छीन लिया।

आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी

आरोपित पासवर्ड भी मांगते रहे, लेकिन मना करने पर उसे और पीटा गया। घटना के बाद जाते समय आरोपितों ने धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसे और उसके भाई को जान से खत्म कर देंगे। डर के कारण पीड़ित ने तुरंत शिकायत नहीं की। बाद में 30 अप्रैल को उसने केस दर्ज करवाया।