ब्रेकिंग
Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को ... Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश... Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युव... Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अ... Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच ... Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोप... Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़... Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ... Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ ...

Palk Strait Swimming: ईशांक सिंह का कमाल; पाक जलडमरूमध्य को 9 घंटे 50 मिनट में तैरकर पार किया, बना नया विश्व रिकॉर्ड

झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले लगभग 7 वर्षीय नन्हे तैराक ईशांक सिंह ने 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर लंबी दुर्गम पाक स्ट्रेट (श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक) को तैरकर पार कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. इतने कम समय (9 घंटे 50 मिनट) में पाक स्ट्रेट पार करने वाले वह दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बन गए हैं. उनकी इस असाधारण उपलब्धि के लिए ईशांक को यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फोरम (यूआरएफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स) की ओर से ‘द यंगेस्ट एंड फास्टेस्ट पाक स्ट्रेट स्वीमर’ बनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र मिला है.

ईशांक से पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के जय जसवंत के नाम था. उन्होंने वर्ष 2019 में 10 वर्ष की उम्र में श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक की दूरी 10 घंटे 30 मिनट में पूरी की थी.

रांची के डोरंडा स्थित जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम श्यामली) स्कूल में तीसरी कक्षा के विद्यार्थी ईशांक ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए धुर्वा डैम में रोजाना 4-5 घंटे तक कड़ी मेहनत की.

उन्होंने अपने प्रशिक्षकों अमन जयसवाल और बजरंग कुमार के मार्गदर्शन में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर यह मुकाम पाया है. उनके इस साहसिक कारनामे ने पूरे देश और झारखंड को गौरवान्वित कर तिरंगे का मान बढ़ाया है.

‘रांची के लाल का कमाल’

रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देते हुए लिखा, “रांची के नन्हे लाल का कमाल! रांची के नन्हे तैराक ईशांक सिंह ने 29 किमी लंबे पाक स्ट्रेट को पार कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. यह भारत के लिए भी स्वर्णिम उपलब्धि है. महज 9 घंटे 50 मिनट में उन्होंने तलाईमन्नार (श्रीलंका) से धनुषकोडी (भारत) तक का सफर तैरकर पूरा किया और ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बन गए.’

ईशांक ने रांची, झारखंड के साथ संपूर्ण भारत का मान बढ़ाया है. यह उपलब्धि साहस, जीवटता और अनुशासन के साथ लक्ष्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है. देश के युवाओं के लिए यह फिटनेस और संकल्प का प्रेरणादायक संदेश है. ईशांक को मेरी ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं.”