ब्रेकिंग
Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को ... Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश... Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युव... Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अ... Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच ... Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोप... Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़... Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ... Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ ...

Amritsar Crime: अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करोड़ों की हेरोइन और 4 पिस्तौल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर:  पंजाब को नशा और अपराध मुक्त बनाने के अभियान के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सरहद पार चल रहे नशीले पदार्थ और अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 4.108 किलोग्राम हेरोइन और चार आधुनिक पिस्तौल बरामद की गई हैं।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श (21) निवासी गांव लहूका, जिला तरनतारन और तरसेम सिंह उर्फ कैरों उर्फ पहलवान (31) के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में दो 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल (ऑस्ट्रिया निर्मित) और दो .30 बोर पिस्तौल (चीन निर्मित) के साथ पांच जिंदा कारतूस भी शामिल हैं।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में थे। ये तस्कर ड्रोन के माध्यम से नशीले पदार्थ और हथियार भारतीय सीमा में भेजते थे, जिन्हें ये आरोपी प्राप्त कर आगे सप्लाई करते थे।

ऑपरेशन के दौरान पहले अर्शदीप सिंह को 2.6 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। उसकी पूछताछ के बाद तरसेम सिंह को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 1.5 किलोग्राम हेरोइन और चार पिस्तौल बरामद हुईं।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि तरसेम सिंह गैंगस्टर गुरप्रीत उर्फ कृष्ण जंडियाला का करीबी साथी है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत 16 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। यह भी सामने आया है कि उसे फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भेजने का लालच देकर गैंग में शामिल किया गया था।

इस संबंध में थाना छावनी अमृतसर में एफआईआर नंबर 68 दिनांक 26-04-2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी कर रही है।

अजनाला  में 2 किलो 50 ग्राम अफीम समेत दो युवक गिरफ्तार

इसी तरह के और अन्य मामले में अजनाला इलाके में पुलिस को नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस अधिकारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल 2026 को सब-इंस्पेक्टर हरमन कौर अपनी टीम के साथ गश्त पर थीं और थाना अजनाला से नंगल पंझां वाला की ओर जा रही थीं।

इसी दौरान रास्ते में दो युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए, जिन्हें शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 2 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुच्चा सिंह पुत्र बेल सिंह निवासी भिंडी शाह और गुरजीत सिंह पुत्र सच्चा सिंह निवासी ठटाणा के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा नंबर 125 दिनांक 29-04-2026 के तहत NDPS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।