ब्रेकिंग
Shocking News: मौज-मस्ती कर रहे बेटे की पिता ने ही कर दी पुलिस से शिकायत; खुला 20 लाख रुपए की चोरी क... DDA New Housing Policy: दिल्ली मेट्रो और नमो भारत स्टेशनों के पास मिलेंगे किफायती फ्लैट्स; जानें क्य... IPL 2026: आखिर मैच डे पर CSK के ड्रेसिंग रूम से क्यों गायब हैं MS Dhoni? कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने किया... India Remittances: मिडिल ईस्ट संकट के बावजूद प्रवासियों ने भरी भारत की तिजोरी; RBI डेटा में हुआ बड़ा... Jabalpur News: 'मौत भी जुदा न कर सकी प्यार', बरगी बांध हादसे पर बोले धीरेंद्र शास्त्री; पीड़ितों के ... Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे पर लगी खास तकनीक; झपकी आते ही ड्राइवर को कर देगी अलर्ट, हादसों पर... Best Dams for Tourism: बोटिंग के शौकीनों के लिए जन्नत हैं भारत के ये 5 बांध; जानें कब और कैसे पहुंचे... UP News: यूपी का करोड़पति चपरासी! बैंक खाते में मिले 5.50 करोड़ रुपये; 3 पत्नियों के साथ मिलकर ऐसे ख... ट्रंप और इल्हान उमर में छिड़ी सियासी जंग: शादी वाले कमेंट पर पूर्व राष्ट्रपति ने निकाली भड़ास कोहिनूर तो महज शुरुआत है! ब्रिटेन के म्यूजियम में कैद हैं भारत की ये अनमोल निशानियां

Fatehabad Road Accident: फतेहाबाद में भीषण सड़क हादसा; सब्जी खरीद रही मां-बेटी को कार ने कुचला, मौके पर मची चीख-पुकार

फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां कार चालक ने सड़क किनारे सब्जी खरीद रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में 86 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, घटना शहर के बीघड़ रोड स्थित पायनियर स्कूल के पास की है। मृतक महिला की पहचान 86 वर्षीय शांति देवी के रुप में हुई है। घायल की पहचान मृतक शांति देवी की बेटी कांता देवी के रुप में हुई है। मंगलवार शाम दोनों सड़क किनारे रेहड़ी से सब्जी खरीद रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां-बेटी सड़क पर जा गिरीं। हादसे में शांति देवी की मौत हो गई जबकि उनकी बेटी कांता देवी गंभीर रुप से घायल हो गई।

वहीं परिजनों का आरोप है कि यह महज एक सड़क हादसा नहीं है बल्कि पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। फिलहाल पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।