ब्रेकिंग
Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग... Kawardha News: हनुमान मंदिर में बड़ी चोरी, भगवान का चांदी का मुकुट ले उड़े चोर, भक्तों में भारी आक्र... Kawardha News: दिल्ली से कोरबा जा रही कार हॉफ नदी में गिरी, ब्लैक स्पॉट के कारण लगातार हो रहे हादसे

Bengal Election Phase 2: फाल्टा में खूनी खेल! वोट देने पर मां-बेटे को ‘मर्डर’ की धमकी, हिंसा के बीच NIA की तैनाती और कई जगह लाठीचार्ज

कोलकाता/फाल्टा: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण का मतदान हिंसा और भारी तनाव के साये में जारी है। 142 सीटों पर हो रहे इस मतदान के दौरान फाल्टा, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना से झड़प, बमबाजी और धमकी की खबरें सामने आई हैं।

‘वोट दिया तो हत्या कर देंगे’: फाल्टा में दहशत

फाल्टा विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 204 में लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहाँ दिलीप मंडल और उनकी मां ने ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा के पास पहुंचकर शिकायत की कि टीएमसी के लोग उन्हें ‘मर्डर’ करने और घर में नहीं घुसने देने की धमकी दे रहे हैं। मां-बेटे का कहना है कि उन्हें सिर्फ वोट देने के अधिकार का इस्तेमाल करने पर जान से मारने की धमकी मिली है। ऑब्जर्वर ने उन्हें सुरक्षा का पुख्ता भरोसा दिया है।

बीजेपी उम्मीदवार पर हमला और NIA की तैनाती

हिंसा को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने NIA तक की तैनाती की है, लेकिन दक्षिण 24 परगना में बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार पर जानलेवा हमला हुआ। उपद्रवियों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और ‘जय बांग्ला’ के नारे लगाते हुए उनके साथ मारपीट की। विकास सरदार ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब उम्मीदवार ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता का क्या होगा?

बाली और बेलसिंघा में लाठीचार्ज

  • हावड़ा (बाली): लिलुआ के एक बूथ पर EVM खराब होने से मतदाता उग्र हो गए। स्थिति को संभालने के लिए सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

  • फाल्टा (बेलसिंघा): बूथ नंबर 186 के पास 100 मीटर के दायरे में भीड़ जमा होने पर सेंट्रल फोर्स के जवानों ने लाठीचार्ज कर इलाका खाली कराया। फाल्टा को टीएमसी नेता जहांगीर खान का गढ़ माना जाता है, जहाँ तनाव चरम पर है।

हिंसा के बीच बंपर मतदान

तनाव के बावजूद बंगाल की जनता में मतदान को लेकर भारी उत्साह है।

  • 1 बजे तक का आंकड़ा: 61.11% मतदान दर्ज किया गया है।

  • पिछला रिकॉर्ड: 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों पर ऐतिहासिक 92% मतदान हुआ था।

  • आज 1448 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है।