ब्रेकिंग
Sheopur News: श्योपुर में नगरपालिका अध्यक्ष रेणु गर्ग के साथ धक्का-मुक्की, विधानसभा अध्यक्ष के सामने... MP News: बीच रास्ते में रुका सीएम मोहन यादव का काफिला, पुलिस अधिकारी की 'इस' हरकत पर भड़के मुख्यमंत्... MP Politics: 'पाला बदलने वालों का सत्यानाश होगा', सीहोर में दलबदलू नेताओं पर बरसे दिग्विजय सिंह; BJP... MP News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी! गेहूं खरीदी के बदले खातों में पहुंचे ₹2548 करोड़, जा... MP News: उज्जैन पुलिस का 'जीवन रक्षक' अभियान, सड़क हादसे में घायल की मदद करने पर मिलेगा ₹25,000 का न... MP News: मऊगंज में खाकी का मानवीय चेहरा, 100 फीट गहरे कुएं में कूदे थाना प्रभारी; बचाई गाय की जान MP Politics: भोपाल में सीएम मोहन यादव से मिले शिवराज सिंह चौहान, बंद कमरे में हुई चर्चा से सियासी पा... Raja Raghuvanshi Murder Case: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जेल से ब... Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के बाद अब राज कुशवाहा की बेल पर शिलांग कोर्ट में सुनवाई, मृतक के ... उज्जैन से काशी तक: सीएम मोहन यादव की भेंट 'वैदिक घड़ी' का पीएम मोदी ने किया अवलोकन, पंचांग और मुहूर्...

IPL 2026: ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने श्रेयस अय्यर के लिए लुटाया प्यार! पोस्ट में की ऐसी गलती कि सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

खेल डेस्क: आईपीएल 2026 के मैदानों पर न सिर्फ खिलाड़ियों का प्रदर्शन, बल्कि स्टैंड्स में बैठे सितारों का जलवा भी सुर्खियों में रहता है। ताजा मामला ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड ईशा नेगी (Isha Negi) से जुड़ा है, जिन्हें हाल ही में मुल्लांपुर स्टेडियम में पंजाब किंग्स को सपोर्ट करते देखा गया। ईशा ने सोशल मीडिया पर श्रेयस अय्यर को अपना ‘पसंदीदा कप्तान’ बताकर सबको चौंका दिया, लेकिन इसी दौरान उनसे एक बड़ी चूक भी हो गई।

अय्यर को बताया ‘फेवरेट’, पंजाब को किया चीयर

ऋषभ पंत और ईशा नेगी के ब्रेकअप की खबरों को करीब एक साल बीत चुका है और दोनों अब सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते। इस बीच ईशा नेगी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के मैच का लुत्फ उठाने पहुंचीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह पंजाब किंग्स का झंडा लहराते हुए टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को अपना फेवरेट बता रही थीं।

इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या हुई ‘मिस्टेक’?

ईशा नेगी ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में पहले जोश-जोश में एक ऐसी लाइन लिख दी जो क्रिकेट फैंस की नजरों से नहीं बच सकी। उन्होंने लिखा था— “एक ही टेंशन था बस पंजाब टॉप से नहीं हटनी चाहिए।”

असल में ईशा को लगा कि पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में पहले से टॉप पर है और इस मैच के नतीजों से उसकी स्थिति बदल सकती है। जबकि हकीकत में उस समय पॉइंट्स टेबल की गणित कुछ और थी। जैसे ही उन्हें अपनी इस तकनीकी गलती का एहसास हुआ, उन्होंने तुरंत कैप्शन एडिट कर ‘मिस्टेक’ सुधार ली।

एडिट करने से पहले ही हुआ स्क्रीनशॉट वायरल

ईशा ने भले ही अपनी गलती सुधार ली हो, लेकिन जब तक वह ऐसा करतीं, तब तक सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स वायरल हो चुके थे। फैंस अब इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ इसे पंत के प्रति उनकी नाराजगी से जोड़ रहे हैं, तो कुछ श्रेयस अय्यर के प्रति उनकी नई पसंद को लेकर चर्चा कर रहे हैं।