ब्रेकिंग
Kailash Vijayvargiya on Bengal: बंगाल में BJP की बढ़त देख भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; ममता बनर्जी पर... Tamil Nadu News: राजनीति में विजय का उदय, शेयर बाजार में सन टीवी की गिरावट; एक दिन में ₹2300 करोड़ क... West Bengal Election Analysis: बंगाल में कैसे हारीं ममता बनर्जी? मुस्लिम और महिला वोट बैंक में सेंध ... MP Woman Officer: मध्य प्रदेश की महिला अफसर को किसने कहा 'I Love You'? जानें क्यों की 'थप्पड़ मारने ... IPL 2026 TRP Drop: आईपीएल 2026 की टीआरपी में 19% की भारी गिरावट; ना दर्शक मिल रहे ना विज्ञापनदाता, ज... Shivaji Maharaj in Cinema: छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम ही काफी है; इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रच... Taliban News: क्या खुद को पैगंबर की तरह देख रहे हैं तालिबान प्रमुख अखुंदजादा? अफगानिस्तान में क्यों ... Bitcoin Price Update: सोना-चांदी रह गए पीछे, बिटकॉइन ने रचा इतिहास; पहली बार 80,000 डॉलर के पार निकल... Online Gaming New Rules: ऑनलाइन गेम खेलने वालों के लिए नई गाइडलाइन जारी; नियम तोड़े तो होगी जेल और भ... Kedarnath and Pashupatinath Connection: केदारनाथ और पशुपतिनाथ का क्या है अद्भुत संबंध? जानें शिव के ...

Jalandhar News: जालंधर में बढ़ता अपराध, डर के साए में जीने को मजबूर लोग, रात में निकलना हुआ मुश्किल

जालंधर: अर्बन एस्टेट फेस-2 के डी-ब्लाक के आस-पास हर रोज रात के समय काले पहने हुए चोर-लुटेरे हाथों में हथियार लेकर घूमते हैं, जिस कारण यहां के निवासी डर के साए में जीने के लिए मजबूर हैं। अर्बन एस्टेट में ही रहते समाज सेवक संजीव देव शर्मा ब्रहम मोटर्ज ने बताया कि उक्त इलाका पुलिस डिवीजन नंबर-7 से कुछ ही दूरी पर स्थित है।

डी-ब्लाक में चौकीदार की डयूटी करते विनोद कुमार ने बताया कि 2 दिन पहले जब वह अपनी डयूटी दे रहा था तो उसने वहां घुम रहे दो अज्ञात व्यक्तियों को देखा तो उन्हें भागकर पकड़ने की कोशिश की तो उनमें से एक को पकड़ लिया और उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। जिसे पकड़ा था, उसके पास कोई तेजधार हथियार था। उसने उसे हथियार दिखाया और डरा-धमका कर रात के अंधेरे का लाभ उठाते हुए वह भी फरार हो गया।

चौकीदार विनोद कुमार ने कहा कि जब उसने सीटी बजाई तो वहां रहते कुछ लोग भी उठकर अपने घरों से बाहर आ गए लेकिन आधी रात होने के कारण सभी नहीं उठे। अक्सर आम जनता के मुद्दों को उठाने वाले संजीव देव शर्मा ने कहा है कि चोर-लुटेरों का पुलिस का कोई डर नहीं रहा है। इसीलिए वह बेखौफ होकर रात के समय लोगों के घरों के बाहर किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूमते रहते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की ज्यादातार गाड़ियां भी उनके घरों के बाहर ही खड़ी होती हैं और अगर चौकीदार किसी दिन ड्यूटी पर न आए तो चोर-लुटेरे गाड़ियों को भी कोई नुक्सान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि चोर-लुटेरों के मनों में डर पैदा करने के लिए पुलिस की गश्त और नाकाबंदी बढ़ाई जानी बहुत जरूरी है।