ब्रेकिंग
DGCA Bribery Case: डीजीसीए के डिप्टी डीजी समेत दो लोग गिरफ्तार, रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई का बड़ा ... मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने... ईरान-इजरायल तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य बंद! जहाजों पर फायरिंग से दुनिया भर में हड़कंप, क्या भारत... "मुझे झालमुड़ी खिलाओ..." बंगाल की सड़कों पर पीएम मोदी का देसी अंदाज, काफिला रुकवाकर चखा मशहूर स्नैक ... Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट पर 2 अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग के दौरान बैग से मिला Garmi... India's First Semiconductor Unit: ओडिशा में देश की पहली 3D सेमीकंडक्टर पैकेजिंग यूनिट का शिलान्यास; ... TMC vs I-PAC: चुनाव के बीच ममता बनर्जी और I-PAC में ठनी? जानें क्यों TMC के लिए गले की फांस बनी प्रश... Wedding Tragedy: शादी की खुशियां मातम में बदली, गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग; 1 की मौत, 4 गंभ... Muzaffarnagar: दिल्ली के 'बंटी-बबली' मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार, फर्जी CBI अधिकारी बनकर करते थे लाखों क... LPG Crisis: 'अब नहीं आऊंगा दोस्त...' सूरत में एलपीजी संकट के बीच प्रवासी युवक का छलका दर्द, सोशल मीड...

स्कूल में महिला टीचर से छेड़छाड़, बहाने से लैब में बुलाकर की अश्लील हरकतें

बठिंडा: जिले के मौड़ क्षेत्र के एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महिला साइंस टीचर से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना मौड़ पुलिस ने आरोपी गणित शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह जुलाई 2018 से बतौर टीचर कार्यरत है और जून 2023 से गांव मौड़ खुर्द स्थित स्कूल में तैनात है। स्कूल की साइंस लैब में चल रहे कार्य के दौरान अलमारियों में खराबी को लेकर एक कमेटी बनाई गई थी, जिसमें आरोपी शिक्षक प्रवीन कुमार भी शामिल था।

पीड़िता के अनुसार, जब उसने अलमारियों की समस्या के बारे में आरोपी को बताया, तो उसने उसे लैब में आकर दिखाने के लिए कहा। लैब में पहुंचते ही आरोपी ने पहले आपत्तिजनक टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं और फिर उसके करीब आने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जबरन उसका हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि अगर उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से निकलकर बाहर आई और घटना की जानकारी महिला स्टाफ व अपने परिवार को दी। सूचना मिलते ही पीड़िता का पति और ससुर स्कूल पहुंचे। इसके बाद पीड़िता परिवार सहित थाना मौड़ पहुंची, जहां आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।