ब्रेकिंग
Delhi High Court: रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपियों को झटका, ट्रायल पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार;... MP News: शिवपुरी में मंत्री के बेटे की थार ने 5 लोगों को रौंदा, हादसे के बाद बोला- सायरन बजाया था, स... Harivansh Narayan Singh: हरिवंश का दोबारा राज्यसभा उपसभापति बनना तय, कल सदन में आएगा सर्वसम्मति का प... Women's Reservation: 'OBC कोटा और जाति जनगणना के बिना सब अधूरा', प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण पर स... Delimitation 2026: दक्षिण में सीटें औसत से ज्यादा बढ़ेंगी, संसद में अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पू... लातूर में शर्मनाक! शराब के नशे में धुत टीचर ने सिगरेट पीते हुए जांची बच्चों की कॉपियां, वीडियो सामने... पंजाब में गैंगस्टरों का काल बनेगा AI! चेहरा देखते ही खुल जाएगी अपराधियों की कुंडली, पंजाब पुलिस का न... नांदेड़ में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा: स्कूल से घर लौट रहे 4 बच्चे नाले में डूबे, चारों के शव बरा... 'परिसीमन पर राज्यों के साथ भेदभाव नहीं होगा', संसद में प्रधानमंत्री मोदी ने दी गारंटी; दक्षिण भारतीय... दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमानों के बीच टक्कर: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विंग्स आपस में टकराए, बाल-बाल ...

‘परिसीमन पर राज्यों के साथ भेदभाव नहीं होगा’, संसद में प्रधानमंत्री मोदी ने दी गारंटी; दक्षिण भारतीय राज्यों की चिंताओं पर दिया बड़ा बयान

संसद के विशेष सत्र के पहले दिन लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा विपक्ष ने पहले इस बिल का सपोर्ट किया अब विरोध कर रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण हमारे प्रायश्चित का अवसर है. ये बिल किसी के साथ भी अन्याय नहीं करेगी. ये बिल किसी भी राज्य केसाथ भेदभाव नहीं करेगी. ये गारंटी है.

पीएम मोदी ने कहा कि आरक्षण नारी शक्ति का हक है. पहले से चले आ रहे अनुपात में बदलाव नहीं होगा. अगर आपलोग इसका विरोध करेंगे तो इससे मेरा ही मेरा सियासी फायदा होगा और अगर साथ देंगे तो इसका क्रेडिट मैं आप सबको दूंगा. इस बिल के जरिए हम नारी शक्ति को उसका हक दे रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि हम भ्रम में ना रहें कि देश की नारी शक्ति को कुछ दे रहे हैं. ये उसका हक है.

महिला आरक्षण पर तीन दशक से चल रही बहानेबाजी

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि महिला आरक्षण पर पिछले तीन दशक से बहानेबाजी चल रही है. मेरी आप सबसे अपील है कि इसको राजनीति के तराजू से मत तोलिए, ये राष्ट्रहित का निर्णय है. 2023 में इस नए सदन में हमने सर्वसम्मति से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को स्वीकार किया था. पूरे देश में खुशी का वातावरण बना और उस पर कोई राजनीतिक रंग नहीं लगा, इसलिए ये राजनीतिक मुद्दा नहीं बना.

पीएम मोदी ने कहा कि ये अच्छी स्थिति है. अब सवाल ये है कि अब हमें कितने समय तक इसे रोकना होगा? 2023 में जब हम इस पर चर्चा कर रहे थे, तब लोग कह रहे थे, जल्दी करो. 2024 में संभव नहीं हो पाया, क्योंकि इतने कम समय में नहीं हो पाता. अब 2029 में हमारे पास समय है, अगर 2029 में भी नहीं करेंगे तो स्थिति क्या बनेगी हम कल्पना कर सकते हैं. समय की मांग है कि अब हम ज्यादा विलंब न करें.

‘विरोध करोगे तो मेरा सियासी फायद, साथ दोगे तो क्रेडिट’

पीएम मोदी ने कहा कि यहां कुछ लोगों को लगता है कि इसमें मोदी का राजनीतिक स्वार्थ है. इसका अगर विरोध करेंगे तो स्वाभाविक है कि राजनीतिक लाभ मुझे होगा, लेकिन अगर साथ चलेंगे तो किसी को कोई राजनीतिक फायदा नहीं होगा. हमें क्रेडिट नहीं चाहिए.

पीएम मोदी ने कहा कि जैसे ही ये पारित हो जाए, मैं कल विज्ञापन देकर सबका धन्यवाद करने को तैयार हूं, सबकी फोटो छपवाने को तैयार हूं. क्रेडिट आप ले लो. आपको जिसकी फोटो छपवानी है, मैं सरकारी खर्चे से छपवाने को तैयार हूं.