ब्रेकिंग
Delhi High Court: रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपियों को झटका, ट्रायल पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार;... MP News: शिवपुरी में मंत्री के बेटे की थार ने 5 लोगों को रौंदा, हादसे के बाद बोला- सायरन बजाया था, स... Harivansh Narayan Singh: हरिवंश का दोबारा राज्यसभा उपसभापति बनना तय, कल सदन में आएगा सर्वसम्मति का प... Women's Reservation: 'OBC कोटा और जाति जनगणना के बिना सब अधूरा', प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण पर स... Delimitation 2026: दक्षिण में सीटें औसत से ज्यादा बढ़ेंगी, संसद में अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पू... लातूर में शर्मनाक! शराब के नशे में धुत टीचर ने सिगरेट पीते हुए जांची बच्चों की कॉपियां, वीडियो सामने... पंजाब में गैंगस्टरों का काल बनेगा AI! चेहरा देखते ही खुल जाएगी अपराधियों की कुंडली, पंजाब पुलिस का न... नांदेड़ में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा: स्कूल से घर लौट रहे 4 बच्चे नाले में डूबे, चारों के शव बरा... 'परिसीमन पर राज्यों के साथ भेदभाव नहीं होगा', संसद में प्रधानमंत्री मोदी ने दी गारंटी; दक्षिण भारतीय... दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमानों के बीच टक्कर: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विंग्स आपस में टकराए, बाल-बाल ...

Haryana Census 2027: घर बैठे खुद करें अपनी जनगणना, सीएम नायब सैनी ने लॉन्च किया डिजिटल पोर्टल; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

करनाल\चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जनगणना 2027 के पहले चरण को लेकर प्रेसवार्ता की. उन्होंने बताया कि इस बार नागरिक खुद ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे. मोबाइल नंबर से OTP लॉगिन, घर का डिजिटल लोकेशन और परिवार की जानकारी भरकर प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी.

क्या है नया सिस्टम और क्यों है खास? जनगणना 2027 को इस बार पूरी तरह डिजिटल और नागरिक केंद्रित बनाने की कोशिश की जा रही है. चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान सीएम नायब सैनी ने बताया कि “अब लोग खुद अपने घर बैठकर स्व-गणना कर सकते हैं. ये सिर्फ एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास की नींव है. सही आंकड़ों के आधार पर ही योजनाएं बनती हैं, इसलिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है. इस बार की जनगणना पारदर्शी, तेज और आसान होगी, जिससे समय की भी बचत होगी और डेटा भी ज्यादा सटीक मिलेगा.”

कैसे करें स्व-गणना? पूरा प्रोसेस समझिए: सरकार ने इसके लिए एक आधिकारिक पोर्टल (se.census.gov.in) तैयार किया है, जहां नागरिक खुद अपनी जानकारी भर सकते हैं. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल नंबर से OTP के जरिए लॉगिन करना होगा. इसके बाद डिजिटल मैप पर अपने घर की लोकेशन मार्क करनी होगी. फिर मकान और परिवार से जुड़ी पूरी जानकारी भरनी होगी. सभी डिटेल्स सबमिट करने के बाद आपको एक SE ID मिलेगी. इस ID को संभालकर रखना जरूरी है, क्योंकि जब प्रगणक (Enumerator) आपके घर आएगा, तो उसी ID के आधार पर आपकी जानकारी को वेरिफाई किया जाएगा.

15 से 20 मिनट की है प्रक्रिया: करनाल जिला उपयुक्त ने बताया कि “नागरिक पोर्टल पर जाकर अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन कर निर्धारित 33 प्रश्नों के उत्तर भर सकते हैं. पूरी प्रक्रिया 15 से 20 मिनट में पूरी हो जाती है. पोर्टल की जानकारी सफलतापूर्वक जमा करने के बाद नागरिकों को 11 अंकों की एक यूनीक स्व-गणना आईडी प्राप्त होगी. जब जनगणना अधिकारी सत्यापन के लिए घर आएंगे, तो केवल आईडी साझा करनी होगी, जिससे पूरी प्रक्रिया तेज और सरल हो जाएगी. इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग इस पर जाकर अपनी जनगणना रजिस्टर करें. ये सुविधा पहली बार लागू की जा रही है. पोर्टल अंग्रेजी सहित 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध रहेगा. जनगणना कर्मी मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा एकत्र करेंगे, जो सीधे केंद्रीय सर्वर पर अपडेट होगा.

कब होगी जनगणना और क्या है टाइमलाइन? चंडीगढ़ में सीएम नायब सैनी ने बताया “हरियाणा में 1 मई से 30 मई तक जनगणना का पहला चरण चलेगा. इस दौरान मकानों की गिनती की जाएगी. इससे पहले स्व-गणना का विकल्प दिया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग डिजिटल तरीके से अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकें. अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाता, तो उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि तय समय में सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे.”

नागरिकों की भूमिका और जिम्मेदारी? सीएम नायब सैनी ने साफ कहा कि ये सिर्फ सरकार का काम नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सही और सटीक जानकारी दें, ताकि योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचे. उन्होंने सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वे लोगों को जागरूक करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी इस प्रक्रिया से छूटे नहीं.

राजनीतिक बयान और विपक्ष पर प्रतिक्रिया: प्रेसवार्ता के दौरान सीएम ने विपक्ष को भी संदेश दिया कि जनगणना किसी एक दल का मुद्दा नहीं है. ये राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें सभी को सहयोग करना चाहिए. उन्होंने कहा कि 2011 के बाद अब जनगणना हो रही है, इसलिए इसे लेकर आलोचना से ज्यादा सहयोग की जरूरत है. सही आंकड़े आने से ही विकास योजनाएं बेहतर बनेंगी और उनका लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचेगा.

किन मामलों में क्या होगा नियम? सरकार ने कुछ बेसिक नियम भी साफ किए हैं. अगर कोई मकान खाली है, तो उसकी गणना नहीं होगी. वहीं किरायेदार अपनी अलग गणना खुद करेगा. अगर एक ही घर में अलग-अलग परिवार रहते हैं और उनकी अलग रसोई है, तो उन्हें अलग-अलग यूनिट मानकर अलग जानकारी देनी होगी. इससे डेटा ज्यादा सटीक और उपयोगी बन सकेगा.