ब्रेकिंग
Land Dispute Dhamtari: पारंपरिक व्यवसाय के लिए आरक्षित जमीन पर खेल मैदान बनाने का विरोध; कुम्हार समा... Raipur Airport News: रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला; लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया विमान से टकराया प... Bilaspur Crime News: अस्पताल में चाकू लेकर घुसे बदमाश; 200 रुपये के बिल पर मचाया बवाल, तोड़फोड़ कर फरा... Financial Tips: ट्रेडिंग के चक्कर में न पड़ें युवा; फाइनेंशियल कोच जसमीत सिंह छाबड़ा ने दिए निवेश के ... Kabirdham Crime News: गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी रोकी; नशे में धुत युवकों ने किया हंगामा, पुलिस ने... Jharkhand T20 League 2026: रांची टाइटंस बनी नई टेबल टॉपर; धनबाद डायमंड्स को हराकर हासिल की शानदार जी... Ranchi RSS Office Attack: रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला; CCTV में कैद हुई साजिश Simdega News: सिमडेगा में मनरेगा जॉब कार्ड फर्जीवाड़ा; फर्जी तरीके से बदले गए वर्ग और निकाली गई सरका... Jharkhand ATS News: अब सीआईडी के अधीन काम करेगी झारखंड एटीएस; डीजीपी ने जारी किए नए निर्देश Tata Zoo Jamshedpur News: टाटा जू की मशहूर शेरनी 'जोया' का 16 साल की उम्र में निधन; बीमारी के कारण त...

Viral Wedding Drama: मेहंदी की रात दूल्हे की खुली पोल! एक ही मोहल्ले में रहती थीं गर्लफ्रेंड और दुल्हन, मच गया बवाल

Jaipur crime news: राजस्थान के जयपुर से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां मुहाना थाना क्षेत्र में 30 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या की साजिश रच डाली. आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर चलती कार में युवक पर चाकू से हमला किया, उसका गला रेत दिया और पेट में कई वार किए. गंभीर रूप से घायल युवक ने हिम्मत दिखाते हुए कार से कूदकर अपनी जान बचाई.

पीड़ित गोविंद मीणा, जो बांस बीलवा इलाके के मारगा की ढाणी का निवासी है. गोविंद ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दोस्त गोविंद बाडीवाल को 30 लाख रुपये उधार दिए थे. लंबे समय से पैसे वापस नहीं मिलने पर आरोपी ने उसे रकम लौटाने का झांसा देकर मंगलवार शाम करीब 5 बजे पीएम लालबाग स्थित एक नाई की दुकान पर बुलाया.

इसके बाद आरोपी उसे अपनी कार में बैठाकर रिंग रोड की ओर ले गया. रास्ते में उसने अपने एक अन्य साथी गिरधारी जाट को भी कार में बैठा लिया. तीनों के बीच पहले सामान्य बातचीत हुई, लेकिन कुछ ही देर में ही आरोपी उसपर हमला करने लगा.

गला रेता, पेट में घोंपा चाकू

रिपोर्ट के मुताबिक, रिंग रोड पर पहुंचने के बाद आरोपियों ने पहले शराब पी. इसके बाद उन्होंने हमला कर दिया. कार की पिछली सीट पर बैठे गिरधारी जाट ने अचानक गोविंद मीणा का गला दबा दिया, जबकि ड्राइविंग सीट पर बैठे गोविंद बाडीवाल ने चाकू निकालकर उसका गला रेत दिया. इसके बाद आरोपी ने उसके पेट में भी कई बार चाकू से वार किए.

हमले के दौरान आरोपी ने धमकी दी. इस बीच घायल गोविंद मीणा ने हिम्मत नहीं हारी और मौका देखकर कार का दरवाजा खोलकर बाहर कूद गया. वह खून से लथपथ हालत में पास के एक धर्मकांटे की ओर भागा और वहां छिपकर अपनी जान बचाई.

आरोपी कुछ दूरी तक उसका पीछा भी करते रहे, लेकिन वह उनके हाथ नहीं लगा. इसके बाद पीड़ित ने अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी. परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे मेट्रोमास अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

हत्या के प्रयास और SC-ST एक्ट में केस दर्ज

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित के भाई नमोनारायण मीणा की शिकायत पर आरोपी गोविंद बाडीवाल और गिरधारी जाट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच एसीपी चाकसू भवानी सिंह द्वारा की जा रही है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.