ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

Viral Wedding Drama: मेहंदी की रात दूल्हे की खुली पोल! एक ही मोहल्ले में रहती थीं गर्लफ्रेंड और दुल्हन, मच गया बवाल

Delhi News: शादी के घर में मेहंदी का फंक्शन चल रहा था. तेज म्यूजिक के बीच नाच-गाने से खुशियों का माहौल था. होने वाली दुल्हन (21 साल) के हाथों में मेहंदी लग रही थी. तभी कुछ ऐसा हुआ कि शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं. दूल्हे की गर्लफ्रेंड वहां आ धमकी. उसे देख सभी ने उससे बात भी की. दरअसल, वो पड़ोसन दूल्हे की गर्लफ्रेंड थी, इस बात से हर कोई अंजान था. मेहंदी लगाने के दौरान अचानक पड़ोसन ने दुल्हन पर तेजाब से हमला कर दिया.

दुल्हन इससे छटपटाने लगी. इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आनन-फानन में दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. दुल्हन की आंखों, चेहरे, गर्दन और हाथों पर जलने से घाव हो गए हैं. उसका इलाज गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में चल रहा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तेजाब पीड़िता की शादी 19 अप्रैल को होनी थी. लेकिन 14 अप्रैल, मंगलवार को उसके साथ ये सब हो गया, जिससे उसके सभी सपने बिखर गए हैं.

मेहंदी फंक्शन में दुल्हन पर तेजाब से हमला

पीड़िता मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे इंदिरा विहार स्थित अपने घर पर थी. मेहंदी की रस्म चल रही थी. इस बीच दूल्हे की गर्लफ्रेंड फंक्शन में पहुंच गई. इससे पहले कि किसी को उस पर होता उसने मौका पाते ही दुल्हन पर तेजाब फेंक दिया. दुल्हन दर्द से छटपटाने लगी. परिवार को समझ ही नहीं आया कि ये हुआ क्या?

बोतल खोली और फेंक दिया तेजाब

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मेहंदी फंक्शन में दोनों नॉर्मल तरीके से बातचीत कर रही थीं. दोनों ने मेहंदी लगाने के तरीके पर भी चर्चा की. तभी अचानक स्थिति बिगड़ गई. दूल्हे की गर्लफ्रेंड ने एक बोतल खोली, जिसमें कथित तौर पर तेजाब था. उस तेजाब को उसने झट से दुल्हन के चेहरे पर फेंक दिया. इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो उसने किसी चीज से उस पर हमला करने की कोशिश की.

इस घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई. परिवार के सदस्य दर्द से चीखती दुल्हन की मदद के लिए दौड़े. नहीं कुछ लोगों ने 26 साल की आरोपी लड़की को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को कॉल कर दिया. वहीं घायल दुल्हन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. वह फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में है. डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं.

दूल्हे की गर्लफ्रेंड ने दुल्हन पर किया हमला

शुरुआती जांच से पता चला है कि दोनों लड़कियां पड़ोसी हैं. जिस तरह से आरोपी बोतल में तेजाब छिपाकर घर में घुसी, उससे साफ है कि यह हमला एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया था. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी लड़की पीड़िता की पड़ोसी है. वह पिछले पांच सालों से होने वाले दूल्हे के साथ रिश्ते में है. कथित हमलावर को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

जांच में खुलासा हुआ है कि पीड़िता की शादी जल्द ही शादी होने वाली थी. लेकिन दूल्हे के साथ रिलेशन में होने की वजह से उसकी गर्लफ्रेंड इस शादी के खिलाफ थी. ईर्ष्या और गुस्से में आकर उसने होने वाली दुल्हन पर तेजाब फेंक दिया. पुलिस अब ये पता चलाने की कोशिश कर रही है कि उसने तेजाब खरीदा कहां से.