ब्रेकिंग
Bhopal Crime News: नकाबपोश हमलावरों ने जहांगीराबाद के ज़फ़र को चाकुओं से गोदा, CCTV खंगाल रही पुलिस महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी! सांसदों को मिली संविधान संशोधन बिल की कॉपी, जानें क्या है परिसीमन ... Bengal Election: बंगाल चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी- भारत में जन्मे हर व्यक्ति को वोट का अध... Bengal Election 2026: रायगंज, मालदा और मुर्शिदाबाद में आज राहुल गांधी की हुंकार; जानें कांग्रेस के इ... Mumbai Drugs Case: मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 तस्... Noida News: 'ढाई-तीन हजार में कैसे चले घर?' नोएडा में सड़कों पर उतरीं हजारों मेड्स, न्यूनतम वेतन को ... Delhi-Dehradun Expressway vs Old Route: मेरठ, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद वालों के लिए कौन सा रास्ता बेह... Kolkata: कोलकाता के डॉक्टर का 'जय श्री राम' कहने पर डिस्काउंट, बंगाली डॉक्टर के फैसले पर बंगाल में र... Bhopal News: भोपाल में 4100 पेड़ कटे पर पौधारोपण का डेटा गायब, भड़का NGT; सरकार से मांगा पिछले 5 साल... Delhi Flood Control: यमुना की बाढ़ से अब सुरक्षित होगी दिल्ली, सरकार बनाएगी 4.72 KM लंबी 'फ्लड प्रोट...

CRPF का कांस्टेबल ही निकला नशा तस्कर! भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार, जानें कैसे खुला वर्दी के पीछे का काला सच

बठिंडा : केंद्रीय जेल बठिंडा के गार्ड्स ने तलाशी के दौरान जेल की सिक्योरिटी में तैनात सी.आर.पी.एफ. के कांस्टेबल को अफीम व तंबाकू सहित गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान राजिंदर सिंह निवासी डबवाली के रूप में हुई।

गत दिन जब वह ड्यूटी पर आया तो जेल के बरामदे में गार्ड्स को उस पर शक हुआ। उसकी तलाशी ली तो उससे 23.99 ग्राम अफीम के अलावा 158 ग्राम तम्बाकू तथा 1 सिगरेट का पैकेट बरामद हुआ। गार्ड्स ने उसे हिरासत में ले लिया व अगली कार्रवाई शुरू कर दी। थाना कैंट पुलिस ने सहायक सुपरिंटैंडैंट अनु मलिक की शिकायत पर उक्त कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया व अगली कार्रवाई की जा रही है।