ब्रेकिंग
महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी! सांसदों को मिली संविधान संशोधन बिल की कॉपी, जानें क्या है परिसीमन ... Bengal Election: बंगाल चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी- भारत में जन्मे हर व्यक्ति को वोट का अध... Bengal Election 2026: रायगंज, मालदा और मुर्शिदाबाद में आज राहुल गांधी की हुंकार; जानें कांग्रेस के इ... Mumbai Drugs Case: मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 तस्... Noida News: 'ढाई-तीन हजार में कैसे चले घर?' नोएडा में सड़कों पर उतरीं हजारों मेड्स, न्यूनतम वेतन को ... Delhi-Dehradun Expressway vs Old Route: मेरठ, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद वालों के लिए कौन सा रास्ता बेह... Kolkata: कोलकाता के डॉक्टर का 'जय श्री राम' कहने पर डिस्काउंट, बंगाली डॉक्टर के फैसले पर बंगाल में र... Bhopal News: भोपाल में 4100 पेड़ कटे पर पौधारोपण का डेटा गायब, भड़का NGT; सरकार से मांगा पिछले 5 साल... Delhi Flood Control: यमुना की बाढ़ से अब सुरक्षित होगी दिल्ली, सरकार बनाएगी 4.72 KM लंबी 'फ्लड प्रोट... Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- 'अब नई सरकार काम देखेगी, ...

South Haryana: दक्षिण हरियाणा बिजली निगम का बड़ा एक्शन, 500 क्रशरों पर 100 करोड़ का बकाया; अब कटेंगे कनेक्शन

नारनौल: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में पत्थर क्रशिंग उद्योग पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने अटेला और नांगल चौधरी सब-डिवीजन में चल रहे 500 से अधिक स्टोन क्रशरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन इकाइयों पर बिजली बिल का 100 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है, जिसे वसूलने के लिए विभाग अब सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

कुर्की और नीलामी की चेतावनी

बिजली निगम के उच्चाधिकारियों के अनुसार, बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद क्रशर मालिकों ने बकाया राशि जमा नहीं कराई है। अब विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन उपभोक्ताओं का बकाया 1 लाख रुपये से अधिक है, उनके न केवल कनेक्शन काटे जाएंगे, बल्कि उनकी संपत्ति कुर्क और नीलाम करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।

निर्माण सामग्री महंगी होने के आसार

यदि विभाग इन 500 क्रशरों के कनेक्शन काटता है, तो बाजार में रोड़ी, डस्ट और बजरी की भारी किल्लत हो सकती है। इसका सीधा असर निर्माण कार्यों पर पड़ेगा और मकान बनाना महंगा हो जाएगा। वहीं, इस उद्योग से जुड़े हजारों श्रमिकों और ट्रक ऑपरेटरों के सामने भी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है।

क्रशर मालिकों की दलील

दूसरी ओर, क्रशर एसोसिएशन का कहना है कि एनजीटी के कड़े नियमों, माइनिंग पर पाबंदी और आर्थिक मंदी के कारण यह उद्योग पहले ही घाटे में चल रहा है। मालिकों ने सरकार से मांग की है कि बिजली बिलों पर लगे भारी सरचार्ज को माफ किया जाए और मूल राशि को आसान किस्तों में जमा करने की सुविधा दी जाए।