ब्रेकिंग
महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी! सांसदों को मिली संविधान संशोधन बिल की कॉपी, जानें क्या है परिसीमन ... Bengal Election: बंगाल चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी- भारत में जन्मे हर व्यक्ति को वोट का अध... Bengal Election 2026: रायगंज, मालदा और मुर्शिदाबाद में आज राहुल गांधी की हुंकार; जानें कांग्रेस के इ... Mumbai Drugs Case: मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 तस्... Noida News: 'ढाई-तीन हजार में कैसे चले घर?' नोएडा में सड़कों पर उतरीं हजारों मेड्स, न्यूनतम वेतन को ... Delhi-Dehradun Expressway vs Old Route: मेरठ, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद वालों के लिए कौन सा रास्ता बेह... Kolkata: कोलकाता के डॉक्टर का 'जय श्री राम' कहने पर डिस्काउंट, बंगाली डॉक्टर के फैसले पर बंगाल में र... Bhopal News: भोपाल में 4100 पेड़ कटे पर पौधारोपण का डेटा गायब, भड़का NGT; सरकार से मांगा पिछले 5 साल... Delhi Flood Control: यमुना की बाढ़ से अब सुरक्षित होगी दिल्ली, सरकार बनाएगी 4.72 KM लंबी 'फ्लड प्रोट... Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- 'अब नई सरकार काम देखेगी, ...

Gurugram Tragedy: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने निभाया वादा! पीड़ितों को सौंपी सहायता राशि, 2 परिजनों को मिला नियुक्ति पत्र

​सरायकेला: हरियाणा के गुरुग्राम (गुड़गांव) में मजदूरी के दौरान जान गंवाने वाले झारखंड के मजदूरों के परिवारों के लिए केंद्र सरकार ने सहायता का हाथ बढ़ाया है. भारत सरकार में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने सरायकेला जिले के कांड्रा स्थित एक निजी होटल में आयोजित संवेदना बैठक में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों को संबल प्रदान किया.

मुआवजा और स्थायी रोजगार की पहल

इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले छह मजदूरों के प्रति केंद्रीय मंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया. मंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है. उन्होंने भाजपा परिवार और समाज की ओर से संवेदना प्रकट की. मंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को लगभग 40 लाख रुपए की सहायता राशि के चेक सौंपे. मंत्री संजय सेठ ने कहा कि पोटका के छह मजदूरों की मिट्टी में दबकर मृत्यू हो गई थी. जिसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री से बात हुई और उन्होंने मजदूरों को मदद की बात कही थी.

रक्षा राज्यमंत्री ने दो मृतकों के परिजनों को सौंपे नियुक्ति पत्र

​आर्थिक मदद के अलावा मंत्री संजय सेठ ने परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से एक मानवीय पहल की. रक्षा राज्यमंत्री ने दो मृतकों के परिजनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए. जिससे मृत के परिजनों को आय का एक स्थायी स्रोत मिल सके. इस मौके पर संजय सेठ ने कहा कि परिजनों के सामने बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन की चुनौतियां बड़ी हैं. सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इन परिवारों को हर संभव सहयोग मिलता रहे. कार्यक्रम के अंत में पीड़ित परिवारों ने भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया.