ब्रेकिंग
Rasra Kotwali News: बलिया में पीस कमेटी की बैठक में थानेदार के बिगड़े बोल; वायरल वीडियो पर मचा बवाल NEET Exam Ajmer Dispute: राजस्थान में नीट पुनर्परीक्षा के दौरान बुर्का पहनकर पहुंची छात्रा को रोका; ... Tamil Nadu Gas Leak: तिरुवल्लूर के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर Tamil Nadu Gas Leak: तिरुवल्लूर के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर International Yoga Day Ambikapur: अंबिकापुर में योगमय हुआ छत्तीसगढ़; सीएम विष्णु देव साय ने 5 हजार ल... Protocol Violation in Bemetara: योग दिवस कार्यक्रम में प्रशासन की चूक; पोस्टर से साजा विधायक का फोटो... NEET-UG 2026 Raipur: रायपुर में नीट परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट; 25 केंद्रों पर बायोमेट्रिक जांच के बा... Koriya Illegal Mining News: अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन; 9 वाहन जब्त, कारोबारियों मे... Rahul Gandhi in Chhattisgarh: राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा; 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्य... Chhattisgarh Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार जारी; मौसम विभाग ने बताया कब तक होगी एंट...

Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप

दिल्ली के मोती नगर इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक फैक्ट्री के बाहर संदिग्ध बैग में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना 4 अप्रैल यानी शनिवार की है, जब थाना मोती नगर पुलिस को एक PCR कॉल के जरिए सूचना मिली कि राम रोड स्थित प्रेम नगर फाटक के पास एक फैक्ट्री के बाहर एक संदिग्ध बैग पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस दौरान बैग खोलते ही पुलिस हैरान रह गए.

संदिग्ध बैग पड़े होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक बड़ा सफेद प्लास्टिक बैग रस्सी से बंधा हुआ था, जिसमें से तेज दुर्गंध आ रही थी. सूचना देने वाले शंकर, जो फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड हैं. उन्होंने बताया कि वह पिछली रात मच्छरों की वजह से कहीं और सो गए थे. सुबह करीब 7:30 बजे लौटने पर उन्होंने इस बैग को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. क्राइम टीम ने जब बैग को खोला तो उसके अंदर करीब 40 साल के एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला.

बैग में मिला शव

मृतक ने नीली जींस और पीच रंग की फुल स्लीव शर्ट पहनी हुई थी और हल्की दाढ़ी थी. शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं. मौके पर एफएसएल टीम ने भी पहुंचकर जांच और फोटोग्राफी की. शव को पोस्टमार्टम के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

CCTV खंगाल रही पुलिस

घटना से इलाके सनसनी मची हुई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस फैक्ट्री के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, जिससे बैग रखने वाले आरोपी को पता लगाया जा सके और फिर उससे पूछताछ कर मामले का खुलासा किया जा सके.