ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

मच्छरदानी और गैस सिलेंडर! खूंटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर; रातभर पहरे के बाद भी नहीं मिली रसोई गैस

रांची : खूंटी जिले से एलपीजी संकट की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां अनिगड़ा स्थित बिरसा गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर उपभोक्ता सिलेंडर की कतार लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे. हालात इतने खराब हो गए कि कुछ लोगों को मच्छरदानी लगाकर सड़क किनारे ही रात बितानी पड़ी. इसके बावजूद कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल सका.

रात भर लगी रही सिलेंडर की कतार

दरअसल, रामनवमी के बाद कई दिनों तक गैस की सप्लाई बाधित रही. इसी कारण गुरुवार को वितरण की उम्मीद में लोग बुधवार रात से ही गोदाम के बाहर जमा हो गए. एक महिला उपभोक्ता तो आधी रात में ही पहुंच गई और मच्छरदानी लगाकर वहीं सो गई, ताकि सुबह जब गाड़ी आए तो सिलेंडर मिल जाए. धीरे-धीरे अन्य लोग भी उसी तरह रात बिताने लगे. खूंटी की एसडीएम ने स्वीकार किया कि रात में लोग कतार लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे.

उपभोक्ताओं की संख्या ज्यादा होने से बढ़ी परेशानी

गुरुवार को दिन में प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और टोकन वितरण की व्यवस्था की गई. हालांकि, सिलेंडर की संख्या कम होने के कारण आधे से ज्यादा उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा. बिरसा गैस एजेंसी के संचालक बिरसा मुंडा से संपर्क नहीं हो सका, क्योंकि उनका मोबाइल बंद पाया गया. वहीं भारत गैस एजेंसी के संचालक सुरेश प्रसाद ने बताया कि उनकी एजेंसी पर सप्लाई के अनुरूप ग्राहकों को गैस सिलेंडर दिया जा रहा है. उन्होंने स्वीकार किया कि भीड़ जरूर है, लेकिन उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है.

प्रशासन की टीम ने आपूर्ति को कराया सुनिश्चित – एसडीएम

इस मामले पर खूंटी की एसडीएम दीपेश कुमारी ने कहा कि गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतार लगी हुई थी और कुछ लोग रात में ही मच्छरदानी लगाकर सो गए थे. सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सुबह आपूर्ति को सुनिश्चित कराया गया. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लगातार एलपीजी वितरकों के संपर्क में है और जैसे ही गैस की खेप पहुंचती है, वितरण शुरू करा दिया जाता है.

एसडीएम ने उपभोक्ताओं से की अपील

एसडीएम ने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण लोगों में आशंका बनी रहती है कि कहीं खाली हाथ ना लौटना पड़े. ‌इसी वजह से वे पहले से लाइन में लग जाते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं, सप्लाई के अनुसार सभी को सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है. हालांकि, आम उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसियों द्वारा सही तरीके से वितरण नहीं किए जाने के कारण उन्हें इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में प्रशासन के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा सवाल खड़ा हो गया है.