ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

धमतरी के खेतों में उड़ेगा ‘ड्रोन’! कलेक्टर की पहल से हाईटेक हुई खेती; किसानों की मेहनत होगी कम, मुनाफा होगा डबल

धमतरी: जिले में कृषि को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए हाईटेक खेती की शुरुआत की जा रही है. किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए सहकारी समितियों को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से जोड़ने की योजना पर काम शुरू किया गया है.

ड्रोन तकनीक का सफल ट्रायल

पहल के तहत गुरुवार को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की मौजूदगी में जिले में ड्रोन तकनीक का सफल डेमोंस्ट्रेशन आयोजित किया गया. खेती में ड्रोन के उपयोग, उसकी कार्यप्रणाली और किसानों को मिलने वाले व्यावहारिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई. ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक और उर्वरकों के छिड़काव का लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर किसानों और अधिकारियों ने आधुनिक कृषि की संभावनाओं को करीब से समझा.

सटीक छिड़काव संभव

विशेषज्ञों ने बताया कि ड्रोन तकनीक के उपयोग से कम समय में बड़े क्षेत्र में सटीक छिड़काव संभव है. इससे श्रम लागत में कमी आती है, रसायनों की बचत होती है और फसलों को समान रूप से पोषण और सुरक्षा मिलती है. पारंपरिक तरीकों की तुलना में यह तकनीक अधिक सुरक्षित, किफायती और प्रभावी साबित हो रही है.

छोटे किसानों तक पहुंचे लाभ-कलेक्टर

डेमोंस्ट्रेशन के दौरान कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों एवं तकनीकी टीम से ड्रोन के व्यवहारिक उपयोग, संचालन व्यवस्था और किसानों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने की रणनीति की जानकारी ली. साथ ही निर्देश दिए कि इस तकनीक को चरणबद्ध तरीके से जिले की अधिक से अधिक सहकारी समितियों तक पहुंचाया जाए. इससे छोटे और सीमांत किसान भी आधुनिक कृषि उपकरणों का लाभ उठा सकें.

बदलते समय के साथ खेती में तकनीक अपनाना आवश्यक हो गया है. ड्रोन तकनीक से खेती की लागत कम होगी और उत्पादकता बढ़ेगी. हमारा प्रयास है कि धमतरी का हर किसान आधुनिक कृषि प्रणाली से जुड़े और आर्थिक रूप से मजबूत बने.– कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले समय में CSC के माध्यम से समितियों को तकनीकी रूप से सशक्त किया जाएगा, जिससे किसानों को डिजिटल और आधुनिक सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध हो सकें.

कार्यक्रम में DRCS, नोडल CCB, संबंधित शाखा प्रबंधक, समिति प्रबंधक, CSC के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेन्द्र दास, CSC जिला प्रबंधक विनय गिरि सहित ड्रोन तकनीकी टीम और वीजी-8 क्लस्टर के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.