ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्... Kota Traffic Police: चालान काटने पर भड़का व्यापारी, पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़; बीच सड़क जमकर हुआ हंग... मैदान पर पसरा मातम! क्रिकेट खेलते समय गिरी आसमानी बिजली; 16 साल के उभरते खिलाड़ी की मौके पर मौत पठानकोट में मंगलवार को 'हाफ-डे' का ऐलान! स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद; नोटिफिकेशन जारी Road Accident Update: बेकाबू टिप्पर ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्य घायल; अस्पताल में ... लुधियाना में 'खाकी' का बड़ा एक्शन! अवैध हथियारों के साथ 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार; बड़ी वारदात की थी तै... पेट्रोल पंप पर 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा! टंकी फुल कराई और बिना पैसे दिए रफूचक्कर हुआ ड्राइवर; देखें CCTV... पंजाब में वकीलों का 'हल्लाबोल'! जारी किया 'नो वर्क नोटिस', आज अदालतों में कामकाज रहेगा पूरी तरह ठप्प USA Trucking Crisis: पंजाबी ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द होने पर सुखजिंदर रंधावा का बड़ा बयान, केंद्र स...

गुना में बुजुर्ग दंपति का खौफनाक कदम! उम्र के आखिरी पड़ाव में क्यों मौत को लगा लिया गले? रुला देगी ये कहानी

गुना: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपति ने उम्र के आखरी पड़ाव पर बीती रात आत्महत्या कर ली. बुजुर्ग दंपति ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका कोई ठोस कारण अभी सामने नहीं आया है. घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके साथ ही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है.

घर पर मौजूद थे केवल बुजुर्ग दंपत्ति

गुना के सोनी कॉलोनी निवासी दिलीप कुमार गोयल एक सरकारी वकील थे और उनकी उम्र 70 वर्ष थी. वहीं, उनकी पत्नी 65 वर्षिय किरण गोयल रिटायर्ड शिक्षिका थीं. उनका बेटा चंदेरी में एडीपीओ के पद पर पदस्थ है और वह अपने परिवार के साथ छुट्टियों में बाहर गया हुआ था. इसी दौरान घर में अकेले रह रहे दंपत्ति ने आत्महत्या कर ली.

लंबे समय से किरण गोयल का चल रहा था इलाज

इस मामले में पंकज कुमार गोयल ने बताया कि “ये मेरे दादा-दादी थे. कल शाम को मेरी बात हुई थी. मुझे पड़ोसी ने घटना को लेकर फोन पर जानाकरी दी. जिसके बाद मैं दौड़ता हुआ घर पहुंचा, तो बाहर पुलिस खड़ी थी. जब मैंने अंदर जाकर देखा, तो दादी बेड पर मृत पड़ी हुई थीं और दूसरे कमरे में दादा का शव था. दादी किरण गोयल का काफी लंबे समय से इलाज चल रहा था. इस वजह से वो काफी तनाव में रहती थीं.”

घटना की जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में गुना एसपी हितिका वासल ने बताया कि “पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनी कॉलोनी में 2 लोगों ने आत्महत्या की है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. दोनों का पीएम करवाया जा रहा है. इस मामले को लेकर पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.”