ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

Mainpuri Road Accident: मैनपुरी में दर्दनाक हादसा! शादी से लौट रहे 3 लोगों की मौत, रात भर शवों के ऊपर से गुजरते रहे वाहन

मैनपुरी शादी के कार्यक्रम से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया. किशनी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान 34 वर्षीय मोहम्मद वसीम और 50 वर्षीय सत्तार के रूप में हुई है. दोनों कन्नौज के छिबरामऊ निवासी थे. घायल व्यक्ति 35 वर्षीय आफताब छिबरामऊ के गिरीश गंज का रहने वाला है. ये सभी किशनी के जटपुरा में इदरीश की बेटी की शादी में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे.

रात करीब 10:30 बजे वे किशनी नगर से लगभग दो किलोमीटर दूर पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने पहुंचे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. भीषण टक्कर से वसीम और सत्तार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक बेवर की तरफ फरार हो गया.

दुर्घटना के बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज के चौकीदार और ग्रामीण तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे. उन्होंने डायल 112 को सूचना दी. गांव के लोगों ने टॉर्च दिखाकर अन्य वाहनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सड़क के बीच और सुनसान जगह होने के कारण कुछ वाहन शवों को कुचलते हुए निकल गए, जिससे शव क्षत-विक्षत हो गए.

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लिया और घायल आफताब उर्फ छोटे को तत्काल सीएचसी पहुंचाया. आफताब की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सैफई स्थित मिनी पीजीआई रेफर कर दिया.

मृतक वसीम की पहचान उसकी जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से हुई. पुलिस ने उसके भाई नदीम को फोन पर घटना की सूचना दी. नदीम ने बताया कि वे जटपुरा से साथ ही निकले थे, लेकिन वसीम के समूह ने महिला साथ होने के कारण उन्हें आगे चलने को कहा था.

छिबरामऊ पहुंचने पर जब वे काफी देर तक घर नहीं आए तो चिंता हुई और वसीम के नंबर पर फोन करने पर पुलिस ने घटना की जानकारी दी. देर रात परिजन सैफई के लिए रवाना हो गए. पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है.